एक्सप्लोरर

घर बन जाएंगे ताबूत, भाग जाओ! मिल्टन तूफान के डर से जारी हुई वॉर्निंग, फ्लोरिडा में पलायन शुरू

Milton Typhoon Hits Florida: अमेरिका में मिल्टन तूफान ने हाहाकार मचाया हुआ है. इस तूफान के कारण कई शहरों में दहशत फैल गई है. 10 लाख से भी ज्यादा लोग घर छोड़कर महफूज जगह की तलाश में निकल पड़े हैं.

Milton Typhoon Hits Florida: अमेरिका में मिल्टन तूफान ने हाहाकार मचाया हुआ है. इस तूफान के कारण कई शहरों में दहशत फैल गई है. 10 लाख से भी ज्यादा लोग घर छोड़कर महफूज जगह की तलाश में निकल पड़े हैं. अमेरिकन नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक यह तूफान अभी 400 किलोमीटर की दूरी पर है और कभी भी फ्लोरिडा के तटीय इलाकों से टकरा सकता है. तूफान को लेकर कई शहरों में वॉर्निंग भी जारी कर दी गई है. एक शख्स को ये तक कहते दिख रहा है कि आप जिस घर में वह रह रहे हैं वह ताबूत बन जाएगा.

अमेरिकन नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक यह तूफान इस सदी का सबसे भयानक तूफान बताया जा रहा है. वह इसलिए क्योंकि इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा की है. प्रशासन की ओर से इस तूफान को चौथी कैटेगरी में डाला गया है. इसका मतलब होता है कि यह बेहद खतरनाक है. तूफान से घरों के उड़ने से लेकर शहरों में बिजली सप्लाई तक बाधित हो सकती है. 

घर बन जाएगा ताबूत…

वहीं टैंपा की मेयर जैन कैस्टर ने भी आज सुबह गंभीर चेतावनी जारी की. इस चेतावनी में एक मंजिला घर में रहने वाले एक व्यक्ति को यह कहते हुए दिखाया गया कि आप जिस घर में हैं वह ताबूत बन जाएगा… मेयर ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि लोग इन इलाकों में रह रहे हैं तो वे जल्द ही मरने वाले हैं.

हद से ज्यादा हो सकता है नुकसान

नेशनल वेदर सर्विस ने दक्षिण फ्लोरिडा के इलाकों में मौजूद सभी लोगों को सेफ जगह जाने की चेतावनी दी है. मौसम पूर्वानुमान वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यह तूफान बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार की सुबह के बीच किसी भी वक्त आ सकता है. नेशनल हरिकेन सेंटर की सलाह के अनुसार यह तूफान फ्लोरिडा के पश्चिमी तट के केंद्र में आएगा. फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तूफान मिल्टन एक बहुत बड़ा झटका देने वाला है, जिससे हद से ज्यादा नुकसान हो सकता है. उनका कहना है कि हम इस तूफान से लड़ने के लिए तैयार हैं और हम इसका जवाब देंगे.

यह भी पढ़ें- फ्लाइट उड़ाते समय हुई पायलट की मौत, अटक गईं पैसेंजर्स की सांसें, जानें फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget