एक्सप्लोरर

Humanoid Robot: पहली बार ब्रिटेन की संसद को रोबोट ने किया संबोधित, बीच में ही जॉम्बी जैसी आंखें हो जाने पर किया रिबूट

Humanoid Robot: AI-DA नाम की ये इंसानों जैसी दिखने वाली रोबोट (Humanoid Robot) को 2019 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है.

Humanoid Robot Addressed UK Parliament: हाउस ऑफ लॉर्ड्स कम्यूनिकेशन एंड डिजिटल कमेटी ने किया मंगलवार (11 अक्टूबर) को एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. ब्रिटेन की संसद में इस दौरान स्पेशल स्पीकर नजर आईं. पहली बार किसी संसद में ह्यूमनॉइड रोबोट को संबोधित करते हुए देखा गया. इस दौरान इस रोबोट ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रचनात्मक उद्योग को लेकर चर्चा की. हालांकि, एक छोटी सी तकनीकी खराबी के बाद इसे फिर से चालू किया गया. 

संबोधन के दौरान तब अजीबोगरीब स्थिति आ गई जब इस रोबोट की आंखें संबोधन के बीच में डरावनी जॉम्बी जैसी हो गईं. हालांकि, रोबोट के निर्माता एडन मेलर ने उसे रिबूट किया और फिर रोबोट पर धूप का चश्मा लगाकर संबोधन को आगे बढ़ाया. AI-DA नाम की ये इंसानों जैसी दिखने वाली रोबोट को 2019 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है. बाद में इसे कॉर्नवाल-आधारित इंजीनियर आर्ट्स ने अपने कब्जे में ले लिया था. 

AI-DA आंखों में लगे कैमरे से करती है पेंटिंग 

ब्रिटिश संसद ने इस रोबोट से पूछा कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए कोई खतरा पैदा कर रहा है? साथ ही यह भी पूछा गया कि वह कलात्मक कृतियां कैसे बनाती है. इस पर रोबोट ने जवाब दिया कि वह अपनी आंखों में लगे कैमरे से और अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक ऑर्म्स से कैनवस पर पेंटिंग कर सकती है, जो कि काफी आकर्षक होती हैं.


Humanoid Robot: पहली बार ब्रिटेन की संसद को रोबोट ने किया संबोधित, बीच में ही जॉम्बी जैसी आंखें हो जाने पर किया रिबूट

रोबोट ने कला के बारे में दी जानकारी 

रोबोट ने यूके की संसद को बताया, कला बनाने में टेक्नोलॉजी की भूमिका बढ़ती रहेगी. जिस तरह से हम कला बनाते हैं उस पर टेक्नोलॉजी का पहले से ही बहुत प्रभाव पड़ा है. कला के बारे में बात करते हुए रोबोट ने कहा, कला कई चीजें हो सकती है, पेंटिंग से लेकर ड्राइंग या कविता तक. उसने कहा कि उसके कला अभ्यास में सभी शामिल हैं. इस रोबोट को दुनिया का पहला अल्ट्रा रियलिस्टिक आर्टिफिशियल ह्युमनाइड रोबोट आर्टिस्ट कहा जाता है. 

ये भी पढ़ें: - 

Pakistan Flood: पाकिस्तान ने बाढ़ राहत फंड भी नहीं छोड़ा, जमकर किया भ्रष्टाचार, अमेरिका हुआ आगबबूला

नोबेल से सम्‍मानित और म्‍यांमार में लोकतंत्र का झंडा उठाने वाली आंग सान सू की को घूस में सोना लेने के मामले में सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget