एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: कैसे आर्थिक और राजनीतिक संकट में उलझता गया श्रीलंका, जानें कब क्या हुआ?

Sri Lanka Economic-Political Crisis: श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है. राष्ट्रपति राजपक्षे के देश से फरार हो जाने की खबर के बाद देश में विरोध प्रदर्शन और तेज हो गए हैं.

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका (Sri Lanka) एक गहरे राजनीतिक और आर्थिक संकट में फंस गया है और बुधवार को देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) देश से भाग निकले, जिसके बाद देश में प्रदर्शन और तेज हो गए. इस बीच देश में आपातकाल (Emergency) की घोषणा कर दी गई है और पीएम रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए हैं. जानते हैं यह सारा संकट कैसे और कब शुरू हुआ: -

1 अप्रैल - आपातकाल की स्थिति
राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आपातकाल की अस्थायी स्थिति की घोषणा की, सुरक्षा बलों को विरोध प्रदर्शनों के बाद संदिग्धों को गिरफ्तार करने और हिरासत में लेने के लिए व्यापक अधिकार दिए गए.

3 अप्रैल - कैबिनेट ने इस्तीफा दिया
श्रीलंका के लगभग पूरी कैबिनेट ने देर रात की बैठक में इस्तीफा दे दिया, जिससे राजपक्षे और उनके भाई महिंदा (प्रधानमंत्री)- अलग-थलग पड़ गए. इसके एक दिन बाद केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने इस्तीफे की घोषणा कर दी

5 अप्रैल - राष्ट्रपति की मुश्किलें बढ़ीं
राष्ट्रपति राजपक्षे की मुश्किलें और गहरी हो गईं क्योंकि वित्त मंत्री अली साबरी ने नियुक्ति के एक दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया. पूर्व सहयोगी दलों ने उनसे पद छोड़ने का आग्रह किया. इसके बाद उन्होंने आपातकाल की स्थिति को हटा लिया.

10 अप्रैल - दवा की कमी:
श्रीलंका के डॉक्टरों ने कहा जीवन रक्षक दवाएं लगभग समाप्त हो गई हैं, उन्होंने चेतावनी दी की यह संकट कोरोनोवायरस से अधिक लोगों की जान ले सकता है.

19 अप्रैल – पहली मौत
कई हफ्तों से जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक प्रदर्शनकारी की मौत. 

9 मई - हिंसा का दिन:
सरकार सर्मथकों और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प. 9 लोगों की मौत. भीड़ ने हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को निशाना बनाया और सांसदों के घरों में आग लगा दी. महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. हजारों प्रदर्शनकारी कोलंबो में उनके आवास में घुस गए जिसके बाद उन्हें सैनिकों द्वारा बचाया गया. रानिल विक्रमसिंघे बाद में महिंदा की जगह नए पीएम बनें.

10 मई - गोली मारने के आदेश:
रक्षा मंत्रालय ने सैनिकों को लूटपाट या "जीवन को नुकसान पहुंचाने" में शामिल किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया. इस बीच प्रदर्शनकारियों ने नए सरकारी कर्फ्यू को मानने से कर दिया, कर्फ्यू को सप्ताह के अंत में हटा लिया गया. कोलंबो में शीर्ष पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की गई और उनके वाहन में आग लगा दी गई.

10 जून - 'मानवीय आपातकाल':
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि श्रीलंका एक गंभीर मानवीय संकट का सामना कर रहा है, जिसमें लाखों लोगों को पहले से ही सहायता की आवश्यकता है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि देश में गंभीर भोजन की कमी के कारण तीन-चौथाई से अधिक आबादी ने अपने भोजन का सेवन कम कर दिया है.

27 जून – ईंधन की बिक्री रोकी गई
सरकार ने कहा कि श्रीलंका में लगभग ईंधन खत्म हो गया है और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगाई जाती है.

9 जुलाई
हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास में धावा बोला. हालांकि राजपक्षे इससे पहले निकल चुके थे. प्रदर्शनकारियों ने पीएम के घर में भी आग लगा दी. राष्ट्रपति राजपक्षे ने 13 जुलाई को इस्तीफा देने की घोषणा की.

13 जुलाई - राष्ट्रपति देश से भागे
राष्ट्रपति राजपक्षे अपनी पत्नी और दो अंगरक्षकों के साथ श्रीलंका से मालदीव भाग गए जिसके बाद कोलंबो में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया. पीएम हाउस में प्रदर्शनकारी घुस गए. प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी. उन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति भी नियुक्त किया गया.   

यह भी पढ़ें: 

Sri Lanka Crisis: क्या राष्ट्रपति गोटाबाया को श्रीलंका से भागने में भारत ने की मदद? जानें क्या है सरकार का जवाब

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे के देश छोड़कर भागते ही कोलंबो में हिंसक प्रदर्शन, दागे गए आंसू गैस के गोले, जानें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget