एक्सप्लोरर

PAK के 'लाडले' को हिंदू स्कॉलर ने उसी की जमीन पर दिखाया आईना, पूछा ऐसा सवाल कि बगले झांकने लगा भगोड़ा जाकिर नाइक!

Zakir Naik Video: विवादास्पद इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़ा जाकिर नाइक से पाकिस्तान में एक हिंदू प्रोफेसर ने मजहब के नाम पर अलगाव फैलाने को लेकर सवाल किया.

Manoj Chauhan Asks Question Zakir Naik: इस्लामी कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाइक इन दिनों पाकिस्तान का मेहमान बना हुआ है. वहां उसका जोरदार स्वागत भी हुआ. इन सब के बीच एक ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पाकिस्तान के इस ‘लाडले’ को गजब बेइज्जती का सामना करना पड़ा. कट्टर इस्लाम को लेकर पाकिस्तान में हिंदू स्कॉलर ने उसे आईना दिखाया.

दरअसल, पाकिस्तान में जाकिर नाइक के स्वागत में एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मौलवी और स्कॉलर को आमंत्रित किया गया था. इसी कार्यक्रम में हिंदू प्रोफेसर मनोज चौहान भी पहुंचे थे. उन्होंने भरे मंच से कट्टरपंथ पर जाकिर नाइक से सवाल पूछ लिया तो वो पहले तो बगलें झांकने लगा फिर जवाब में इधर-उधर की बातें करने लगा.

मनोज चौहान ने क्या पूछ लिया?

मंच पर मनोज चौहान ने अपनी बात की शुरुआत संस्कृत के एक श्लोक से की. इसके बाद उन्होंने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण ने भगवदगीता में कहा है कि मनुष्य की कर्मभूमि समाज है और उसे उसके कर्मों से मापा जाएगा. कर्मों से भागना नहीं है, कर्म ही कर्तव्य है और कर्तव्य की धर्म है लेकिन धर्म सिर्फ हित के लिए होगा तो वह धर्म सिर्फ पाप की ओर ले जाने वाला है. इसलिए अपनों से मुक्त होकर समाज के लिए काम करना चाहिए, वहीं से मोक्ष का मार्ग मिलेगा.”

इसके बाद उन्होंने जाकिर नाइक से कट्टरपंथ पर सवाल करते हुए कहा, “पूरी दुनिया में यहां तक कि भूमध्य सागरीय देशों में मजहब के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है. इससे मजहब की बदनामी हो रही है. मेरा सवाल है कि पाकिस्तान समेत दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो मजहब के नाम पर अलगाव फैला रहे हैं तो उसे रोकने के लिए क्या करना चाहिए?”

जाकिर नाइक ने दिया ये जवाब

इस सवाल का जवाब देने के लिए जब जाकिर नाइक खड़ा हुआ तो वो इधर-उधर की बातें करने लगा. सवाल को दोहराते हुए जाकिर ने कहा कि इन भाई साहब का सवाल बेहद अहम है कि मजहब के नाम पर आखिर झगड़े क्यों होते हैं और इसका हल क्या है? जाकिर नाइक ने कहा, “मेरे पास कुरान की एक आयत पड़ी है, जिसें मैं मास्टर कहता हूं. इसमें कहा गया है कि आइए हम उस बात की तरफ चलें जो हमारे बीच एक है.”

जवाब में जाकिर नाइक ने सवालों को स्वीकार करते हुए कहा, "यह एक अच्छा सवाल था. वह पूछ रहे हैं कि शांति का समाधान क्या है. इसका जवाब सरल है और कुरान में लिखा है. शांति के लिए मुख्य कुंजी यह है कि सभी को इस्लाम में परिवर्तित होना चाहिए. हम एक ही इबादत करते हैं."

ये भी पढ़ें: उधर पाकिस्तान पहुंचे जाकिर नाइक को झेलनी पड़ी जलालत, इधर इंडिया में भी कट्टरपंथी भगोड़े के खिलाफ हुआ बड़ा ऐक्शन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget