एक्सप्लोरर

हमास का बारूदी अंजाम देखने के बाद भी इजरायल पर मिसाइलें दाग रहा हिज्बुल्ला, जानें कितना ताकतवर

Israel Hezbollah Attack: हिज्बुल्ला और इजरायल के बीच 17 साल पहले यानी 2006 में एक महीने तक युद्ध हुआ था. हालांकि दोनों की दुश्मनी इससे भी ज्यादा पुरानी है.

Hezbollah Israel Conflict: पिछले 7 दिनों से मिडिल ईस्ट के कई इलाके वॉर जोन में है. फिलहाल जॉर्डन, लेबनान, ईराक और इजरायल- फलस्तीन के इलाके में कब क्या होगा इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है. इजरायल की सेना लगातार एयर स्ट्राइक कर रही है. हालांकि इजरायल पर भी हमले रुक नहीं रहे हैं. हमास के बाद अब आतंकी संगठन हिजबुल्ला रॉकेट दाग रहा है. लेबनान बॉर्डर पर हिजबुल्ला की सेना बारूद बरसा रही है तो इजरायल भी पलटवार कर रहा है. सवाल है कि हमास और इजरायल के युद्ध में हिजबुल्ला कैसे आ गया? 

ये कोई पहली दफा नहीं है जो इजरायल और हिज्बुल्ला आमने-सामने है. हिज्बुल्ला और इजरायल के बीच 17 साल पहले यानी 2006 में एक महीने तक युद्ध हुआ था. हालांकि दोनों की दुश्मनी इससे भी ज्यादा पुरानी है. 1978 में इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर कब्जा कर लिया था. इस कब्जे के खिलाफ लेबनान में जबरदस्त आक्रोश था. यहीं से इजरायल के खिलाफ हिज्बुल्ला अस्तित्व में आया. फिर धीरे-धीरे इसका विस्तार होने लगा. 

क्या है हिजबुल्ला?

हिज्बुल्ला एक आतंकी संगठन है. ईरान की सरकार और ईरान के रेवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने इसे बनाया. इजरायल के खिलाफ लड़ना इसका मुख्य मकसद है. इसका दूसरा मकसद ईरान में हुई इस्लामी क्रांति को दूसरे देशों में फैलाना है. 1994 में अर्जेटीना में एक यहूदी सामुदायिक केंद्र पर बम विस्फोट में हिजबुल्ला शामिल था, जिसमें 85 लोग मारे गए थे. लंदन में इजरायली दूतावास पर बमबारी का आरोप भी हिज्बुल्ला पर लगा था. 

एक महीने तक चला युद्ध

दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने कब्जा किया था, वहां से साल 2000 में इजरायल आधिकारिक तौर पर हटा गया. इसके बावजूद दोनों के बीच लड़ाई जारी रही. 2006 में हिज्बुल्ला और इजरायली सेना के बीच एक महीने तक युद्ध चला था. 

हिज्बुल्ला के पास 120,000 से 130,000 मिसाइलें हैं. इनमें इजरायल तक पहुंचने वाली लंबी दूरी की मिसाइलें भी हैं. एंटी-टैंक हथियार है. बड़ी तादाद में ड्रोन, एडवांस्ड एंटी-शिप मिसाइलें, एडवांस्ड एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें और एयर डिफेंस सिस्टम भी है.

कौन है हिज्बुल्ला का सरगना?

हिज्बुल्ला का चीफ सैयद नसरुल्ला है, कई पश्चिमी देशों ने उसे आतंकवादी घोषित किया है. 1982 में हिज्बुल्ला के बनने के बाद नसरुल्ला की सक्रियता भी बढ़ी. इस बीच 1992 में इजरायल के हमले में हिज्बुल्ला का चीफ  शेख अब्बास अल-मुसावी मारा गया. इसके बाद सैयद हसन नसरुल्ला को हिज्बुल्ला का सुप्रीम कमांडर यानी सेक्रेटरी बनाया गया.

साल 2000 में दक्षिणी लेबनान से जब इजरायल को पीछे हटना पड़ा तब अपनों के बीच नसरुल्ला की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ी. हमास-इजरायल युद्ध के बीच हिज्बुल्ला हमास को कवर देता दिख रहा है. हिजबुल्ला इजरायल के खिलाफ मुस्लिम देशों को भड़का रहा है और हमले के लिए उकसा रहा है.

ये भी पढ़ें:

कौन है इजरायल को हमलों का 'दर्द' देने वाला हमास का मुखिया इस्माइल हानिये? जानिए अब तक क्यों नहीं हो पाया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget