एक्सप्लोरर

'अब सिर्फ फतह होगी', हिज्बुल्लाह के नए चीफ शेख नईम कासिम ने इजरायल को दे डाली ये बड़ी धमकी

Hezbollah New Chief Sheikh Naim Qassem: हिज्बुल्लाह चीफ शेख नईम कासिम ने गाजा पट्टी के लोगों के प्रति समर्थन की बात करते हुए कहा कि इजरायल की धमकियों के खिलाफ उनका समर्थन एक "फर्ज़" है.

Hezbollah Chief Sheikh Naim Qassem Speech: हिज्बुल्लाह के नए प्रमुख शेख नईम कासिम ने नियुक्ति के अगले ही दिन पहले संबोधन में साफ कर दिया कि संगठन इजरायल के खिलाफ संघर्ष को जारी रखेगा. कासिम ने कसम खाई कि वह पूर्व प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह के राजनीतिक और सैन्य दिशा-निर्देशों का पालन करेगा. वह बोले कि वे लोग हसन नसरल्लाह की जंग की रणनीति पूरी तरह से जारी रखेंगे. 

कासिम ने कहा, "मेरा काम करने का तरीका नसरल्लाह के काम करने के तरीके की तरह ही है. हमने उनके साथ जो दिशा-निर्देश तय किए हैं, जंग रास्ता भी हमें वहीं ले जाएगा जहां हमारी फतह तय है." शेख नईम कासिम ने गाजा पट्टी के लोगों के प्रति समर्थन की बात करते हुए कहा कि इजरायल की धमकियों के खिलाफ उनका समर्थन एक "फर्ज़" है.

कासिम ने याह्या सिनवार को एक ऐसा नायक बताया जिसने "आखिरी सांस तक फिलिस्तीन के लिए संघर्ष किया." हिज्बुल्लाह चीफ ने कहा, "गाजा का समर्थन इजरायल के खिलाफ हमारे क्षेत्र के लिए सुरक्षा के लिहाज से अहम है. हमारी लड़ाई केवल लेबनान की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए है."

ईरान के साथ संबंध पर बयान

ईरान के साथ हिज्बुल्लाह के संबंधों पर चल रही चर्चाओं का जवाब देते हुए उन्होंने साफ किया कि संगठन अपने लिए लड़ता है और ईरान केवल समर्थन करता है, लेकिन बदले में कुछ नहीं चाहता. कासिम ने कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान हमारा समर्थन करता है लेकिन वह हमसे कुछ नहीं चाहता. हमारी लड़ाई अपनी ज़मीन की हिफाजत और हमारे फिलिस्तीनी भाइयों के समर्थन के लिए है."

सीजफायर की क्या रखी शर्तें?

शेख नईम कासिम ने इजरायल के सीजफायर प्रस्तावों पर चर्चा को लेकर कहा कि अगर "इजरायल जंग को खत्म करना चाहता है तो हम इसे कबूल करेंगे, लेकिन हम इसके लिए इजरायल से इल्तिजा नहीं करेंगे." कासिम ने चेतावनी देते हुए यह भी बताया, "इजरायल को हमारी जमीन से बाहर निकलना होगा. अगर वे रुके तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. अगर नेतन्याहू ने जीत का दावा किया, तो हम उसे हार में बदल देंगे."

हिज्बुल्लाह के नए प्रमुख शेख नईम कासिम के भाषण की 10 बड़ी बातें:

  • हिज्बुल्लाह का इजरायल के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा.
  • संगठन पूर्व प्रमुख नसरल्लाह की राजनीतिक दिशा का पालन करेंगे.
  • हिज्बुल्लाह लेबनानी क्षेत्र की हिफाजत के लिए लड़ रहा है, न कि किसी अन्य देश की ओर से.
  • इजरायल के साथ सीजफायर कबूल करेंगे लेकिन सम्मानजनक शर्तों पर.
  • ईरान समर्थन देता है, लेकिन इसके बदले में कुछ नहीं चाहता.
  • इजरायल से सीधी बातचीत नहीं करेंगे और सीजफायर के लिए गुजारिश नहीं करेंगे.
  • इजरायल को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा.
  • जंग महीनों तक चलेगी तो उसके लिए भी हम तैयार हैं
  • शिकस्त का वक्त ढल गया, अब सिर्फ फतह होगी.

ये भी पढ़ें: इस राज्य में मेयोनीज पर लगा बैन, मोमो खाने से महिला की मौत के बाद उठाया कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget