एक्सप्लोरर

Israel-Hezbollah War: एक हफ्ते भी कमान नहीं संभाल पाया हिजबुल्लाह का नया चीफ सैफुद्दीन, इजरायली हमले में ढेर

Israel-Hezbollah War: इजरायल ने एक सप्ताह के भीतर हिजबुल्लाह के दोनों बड़े लीडर नसरल्लाह और हाशेम सैफुद्दीन को मार गिराया है. इजरायली हमले अभी भी जारी हैं. इजरायल अब लेबनान में जमीनी हमले कर रहा है.

Israel-Hezbollah War: लेबनान में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद कथित तौर पर हिजबुल्लाह के नए चीफ हाशेम सैफुद्दीन की भी इजरायली हमले में मौत हो चुकी है. सैफुद्दीन को मारने के लिए इजरायल ने दक्षिणी बेरूत में मिसाइल अटैक किया. इजरायली हमले के दौरान सैफुद्दीन अपने कमांडरों के साथ एक बहुमंजिला इमारत के नीचे बने बंकर में मीटिंग कर रहा था. 

इजरायली हमलों के घटनाचक्र की बात करें तो 27 सितंबर को इजरायल ने बेरूत समेत हिजबुल्लाह के सभी ठिकानों पर जमकर बम बरसाए. इस दौरान इजरायल ने हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर भी जमकर बमबारी की. इस हमले के बाद इजरायल ने दावा किया कि उसने हिजबुल्लाह को लगभग पूरी तरह खत्म कर दिया है. हिजबुल्लाह के मिसाइल भंडारों को भी खत्म करने का इजरायल ने दावा किया. इसके बाद खबर आई कि इजरायली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत हुई है, जिसके बाद हिजबुल्लाह की तरफ से बयान जारी करके बताया गया कि नसरल्लाह की मौत नहीं हुई है. 

नसरल्लाह की कैसे हुई मौत?
मीडिया रिपोर्ट में हिजबुल्लाह सूत्रों के हवाले से खबर छपी कि हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर हमला करने के बावजूद हसन नसरल्लाह जिंदा बच गया है. इस रिपोर्ट के बाद इजरायली रक्षाबलों के अधिकारियों ने कहा कि उनको विश्वास नहीं होता कि इस हमले के बाद नसरल्लाह बच सकता है. फिलहाल, इजरायल नसरल्लाह की मौत को लेकर जांच कर रहा है. इस बयान के कुछ ही घंटों के बाद इजरायल ने पुष्टि कर दी कि नसरल्लाह की मौत हो चुकी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि इजरायली हमले के समय नसरल्लाह मुख्यालय की बजाय एक अन्य इमारत में छिपा था, जहां इजरायली हमलों के बाद फैली जहरीली गैस की वजह से उसकी मौत हो गई. 

ईरान और इजरायल के हमले की टाइमिंग
हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हाशेम सैफुद्दीन का नाम आया कि वह अब हिजबुल्लाह का चीफ बनेगा. दूसरी तरफ नसरल्लाह की मौत से गुस्साए ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर धावा बोल दिया. इस दौरान ईरान ने करीब 200 मिसाइलें इजरायल पर दागी. फिलहाल, इस हमले में इजरायल का क्या नुकसान हुआ इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया. लेकिन इस घटना के तीन दिन बाद यानी 3 अक्टूबर की रात को इजरायल की तरफ से दक्षिणी बेरूत की उस इमारत पर हमला किया गया, जिसके नीचे बंकर में सैफुद्दीन मौजूद था. इजरायल ने दावा किया है कि इस हमले में कई कमांडरों समेत हिजबुल्लाह के नए चीफ हाशेम सैफुद्दीन मारा गया है. फिलहाल सैफुद्दीन की मौत को लेकर हिजबुल्लाह ने कोई खुलासा नहीं किया है. 

यह भी पढ़ेंः Burkina Faso Terrorist Attack: इस आतंकी संगठन ने बर्बरता की सारी हदें की पार, कुछ ही घंटों में 600 लोगों की हत्या, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

Embed widget