एक्सप्लोरर

Heaviest Animal Discovered: दुनिया का सबसे भारी जानवर, वजन 30 हाथियों के बराबर! जानें कैसे खोजा गया

Heaviest Animal Of All Time: पेरू में वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, वैज्ञानिकों ने अब तक धरती पर मौजूद सबसे भारी जीव के बारे में पता लगाया है.

Heaviest Animal On Earth: पेरू के एक रेगिस्तान में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर मौजूद अब तक के सबसे भारी जानवर के बारे में पता लगाया है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका वजन 340 टन तक रहा होगा. यानी यह जानवर ब्लू व्हेल से तीन गुना अधिक भारी रहा होगा. अब वैज्ञानिकों ने जिस जानवर के बारे में पता लगाया है वह बहुत समय पहले विलुप्त हो चुका है. वैज्ञानिकों ने इस जीव का नाम पेरुसेटस कोलोसस बताया है. 

पेरू के एक रेगिस्तान में जानवर के जो अवशेष मिलें हैं, उन्हें देख अनुमान लगाया गया है कि यह लगभग 39 मिलियन वर्ष पहले यहां रहता होगा. जर्मनी में स्टेट म्यूज़ियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री स्टटगार्ट के एक शोधकर्ता डॉ. एली एमसन ने इस जानवर के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने दावा किया कि खोज के दौरान जानवर की कुल अठारह हड्डियां बरामद की गईं. उन्होंने बताया कि यह एक प्रारंभिक प्रकार की व्हेल है, जिसे बेसिलोसॉरिड के नाम से जाना जाता है. 

ब्लू व्हेल के तीन गुना रहा होगा वजन 

डॉ. एली एमसन ने बताया कि जानवर की कुल 18 हड्डियों में 13 कशेरुक (रीढ़ की हड्‌डी का अंश), चार पसलियां और एक कूल्हे की हड्डी शामिल है और 17 से 20 मीटर (55.8 से 65.6 फीट) लंबा है. पेरुसेटस का वजन संभवतः ब्लू व्हेल से दो से तीन गुना अधिक था, जिसका वजन आज अधिकतम 149.6 मीट्रिक टन है. ब्रुसेल्स में रॉयल बेल्जियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल साइंसेज की डॉ. रेबेका बेनियन ने कहा कि प्रत्येक कशेरुका का वजन 100 किलोग्राम से अधिक है, जो पूरी तरह से आश्चर्यजनक है. जानवर की पसलियों की लंबाई 1.4 मीटर है. ऐसे में उन्होंने कहा कि पी. कोलोसस अब तक ज्ञात सबसे भारी जानवर हो सकता है. 

30 हाथी के बराबर एक जीव 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पेरुसेटस कोलोसस की खोज 13 साल पहले पेरू के जीवाश्म वैज्ञानिकों ने की थी. उस समय से, वैज्ञानिक व्हेल के आंशिक कंकाल के आधार पर उसके आकार और वजन का अनुमान लगा रहे थे. अब विशेषज्ञों ने पृथ्वी पर सबसे भारी जानवर के बारे में खुलासा किया है. वैज्ञानिकों का दावा है कि 'पेरुसेटस का वजन लगभग दो ब्लू व्हेल, तीन अर्जेंटीनोसॉर (एक विशाल सॉरोपॉड डायनासोर), 30 से अधिक अफ्रीकी जंगली हाथी और 5,000 से अधिक लोगों के बराबर रहा होगा. 

ये भी पढ़ें: Mexico Bus Accident: मेक्सिको में बड़ा हादसा, 131 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 6 भारतीयों समेत 18 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget