एक्सप्लोरर

Canada-India Row: खालिस्तानी आतंकी निज्जर का बेटा बोला- कनाडा सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारियों से होती थी पापा की मुलाकात, पुलिस ने कहा-मर्डर की चल रही जांच

Canada-India: भारत की तरफ से प्रतिबंधित संगठन KTF के प्रमुख निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हत्या कर दी गई थी. भारत ने निज्जर को 2020 में आतंकवादी घोषित किया था.

Canada-India Tension Row: कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कहा है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की से जांच चल रही है. खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच  RCMP की Homicide Investigation Team (IHIT) के तरफ से की जा रही है. IHIT के प्रवक्ता सार्जेंट टिमोथी पिएरोटी ने गुरुवार (28 सितंबर) को PTI को बताया कि हम हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में की जा रही रिपोर्टों से अवगत हैं.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक IHIT के प्रवक्ता ने कहा कि मैं IHIT के तरफ से जुटाए गए खास सबूतों पर कुछ भी बोलने में असमर्थ हूं. आपको बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 18 जून को निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ है. हालांकि, भारत ने आरोपों को बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था.

पुलिस से मिलता था निज्जर

IHIT के प्रवक्ता सार्जेंट टिमोथी पिएरोटी ने स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्र सरे नाउ-लीडर को बताया कि पुलिस ने सबूतों के आधार पर इलाके की व्यापक रूप से जांच पूरी कर ली है. सभी वीडियो फुटेज कलेक्ट की जा रही है.

निज्जर के बेटे बलराज निज्जर ने स्थानीय दैनिक को बताया कि उनके पिता की कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा के अधिकारियों के साथ सप्ताह में एक या दो बार बैठकें होती थी, जिसमें 18 जून की हत्या से एक या दो दिन पहले हुई बैठक भी शामिल थी और दो दिन बाद भी एक और बैठक होनी थी.

वाशिंगटन पोस्ट अखबार के बयान पर जांच

भारत की तरफ से प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हत्या कर दी गई थी. भारत ने निज्जर को 2020 में आतंकवादी घोषित किया था. ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग में निज्जर की हत्या हुई थी. वहीं अब इस बात पर जांच शुरू कर दी गई है कि जून में हुई हत्या से जुड़े सिक्योरिटी कैमरे के फुटेज को वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने कैसे देख लिया.

कनाडा की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी द कैनेडियन प्रेस ने गुरुद्वारे के प्रवक्ता गुरकीरत सिंह के हवाले से कहा, "हमें मंदिर की तरफ से बताया गया है कि वीडियो मीडिया, जनता के लिए नहीं है क्योंकि यह एक चल रही जांच का हिस्सा है. वह वीडियो किसी को भी जारी नहीं किया जाएगा."

हालांकि, सिंह ने कहा कि उन्होंने वीडियो कई बार देखा है. उन्होंने कहा कि ये (हत्या) बिना सोचे-समझे नहीं किया गया था. इसके लिए हरदीप सिंह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रहे थी. वे लोग जानते थे कि निज्जर किस ओर जाता है और गुरुद्वारे से कैसे बाहर निकलता है.

ये भी पढ़ें:India Canada Crisis: कनाडा का चेहरा फिर बेनकाब, खालिस्तानी ही नहीं, इस अलगाववादी संगठन को भी दे रहा संरक्षण, दोनों की कराई बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget