एक्सप्लोरर

'मैं अपनी कब्र खोद रहा हूं, यहीं दफन हो जाऊंगा', हमास ने जारी किया इजरायली बंधक का खौफनाक वीडियो

Evyatar David: नेतन्याहू ने कहा कि सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार के प्रयास लगातार जारी हैं. उन्होंने हमास पर जानबूझकर बंधकों को भूखा रखने का आरोप लगाया है.

हमास ने अभी तक इजरायल के कई लोगों को बंधक बना रखा है. उनकी तरफ से जारी किए गए वीडियो में इजरायली बंधक को एक भूमिगत सुरंग में अपनी कब्र खोदते हुए दिखाया गया है, जिसे वह अपनी कब्र बता रहा है.

फिलिस्तीनी संगठन हमास की तरफ से 48 घंटों के अंदर जारी किया गया ये 24 वर्षीय एव्यातार डेविड का दूसरा ऐसा वीडियो है. वीडियो में डेविड काफी कमजोर नजर आ रहे हैं और बहुत ही मुश्किल से बोल पा रहे हैं. हमास की तरफ से जारी वीडियो में वो एक बंद भूमिगत सुरंग में फावड़ा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो कैमरे के सामने बहुत धीमी आवाज़ में अपनी आपबीती सुनाते दिखाई दे रहे हैं. 

'मैं सीधे अपनी कब्र की ओर जा रहा हूं'

डेविड हिब्रू में कहते है, "मैं अब अपनी ही कब्र खोद रहा हूं. हर दिन मेरा शरीर कमज़ोर होता जा रहा है. मैं सीधे अपनी कब्र की ओर जा रहा हूं. यही वह कब्र है जहां मुझे दफ़नाया जाएगा. आज़ाद होने और अपने परिवार के साथ अपने बिस्तर पर सोने का समय निकलता जा रहा है." इसके बाद वो रो पड़ते हैं. 

एव्यातार डेविड के परिवार ने वीडियो जारी करने की अनुमति दे दी है. एक बयान में उन्होंने कहा, "एक दुष्प्रचार अभियान के तहत हमारे बेटे को जानबूझकर भूखा मारना दुनिया में देखी गई सबसे भयावह घटनाओं में से एक है. उसे सिर्फ हमास के दुष्प्रचार के लिए भूखा रखा जा रहा है."

बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा ?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि वीडियो जारी होने के बाद प्रधानमंत्री ने डेविड के परिवार से बात की और उन्हें सांत्वना दी. नेतन्याहू ने कहा कि सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार के प्रयास लगातार जारी हैं. नेतन्याहू ने हमास पर जानबूझकर बंधकों को भूखा रखने और इसे निंदनीय और दुष्ट तरीके से प्रचारित करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें

'हम ही चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं कि पाकिस्तान जिम्मेदार है, लेकिन...', पहलगाम आतंकी हमले पर मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget