एक्सप्लोरर

China News: चीन में दो मजदूरों ने खोद डाली 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना', वजन जान रह जाएंगे हैरान

Great Wall of China Damage: चीन की 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' को दो मजदूरों की वजह से नुकसान पहुंचा है. इस ऐतिहासिक धरोहर में गड्ढा खोद दिया गया है.

Great Wall of China: चीन में मौजूद 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' के एक हिस्से को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है. चीन के शांक्सी प्रांत में दो मजदूरों ने बुलडोजर के जरिए 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' के एक हिस्से को खोद डाला. पुलिस का कहना है कि दोनों मजदूरों को अपनी कंस्ट्रक्शन साइट तक जाने में देरी होती थी, इसलिए उन्होंने शॉर्टकट बनाने के लिए इस मशहूर जगह के एक हिस्से को खोद दिया, ताकि वे अपने बुलडोजर के जरिए यहां से गुजर सकें. 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच चल रही है. मजदूरों में एक 38 वर्षीय पुरुष है, जबकि एक 55 साल की महिला है. दोनों ही ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के 32वें हिस्से के पास रहते हैं. जिस जगह को दोनों ने खोदा है, वहां पहले से ही एक छोटा हिस्सा खुदा हुआ था. कंस्ट्रक्शन साइट तक जाने में दोनों मजदूरों को काफी वक्त लग रहा था, इसलिए दोनों मजदूरों ने बुलडोजर के गुजरने योग्य रास्ते के लिए एक बड़ा हिस्सा ही खोद डाला. 

कहां मौजूद है 32वां हिस्सा? 

शांक्सी प्रांत के योयू काउंटी में मौजूद 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' मिंग ग्रेट वॉल का एक हिस्सा है. इसे एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगह माना जाता है. इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रांतीय स्तर पर उठाई जाती है. पुलिस ने कहा कि दोनों ने मिंग ग्रेट वॉल की अखंडता और सांस्कृतिक अवशेषों की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया है. अधिकारियों को 24 अगस्त को ही इस तरह की घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन हाल ही में दोनों मजदूरों पर कार्रवाई की गई है. 

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना 1987 से ही यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है. इसका निर्माण और पुनर्निर्माण लगभग 220 ईसा पूर्व से 1600 के दशक में मिंग राजवंश तक लगातार किया जाता रहा. उस समय ये दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य ढांचा था. वॉल के सबसे अच्छे संरक्षित हिस्से 14वीं और 17वीं शताब्दी के बीच मिंग राजवंश के दौरान बनाए गए थे. मिंग राजवंश के दौरान बनाए गए हिस्से में ही खुदाई की गई है. हाल के सालों में वॉल के काफी हिस्से गायब हो गए हैं. 

कितना लंबी है वॉल? 

चीन में मौजूद ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की लंबाई 21 हजार किलोमीटर से ज्यादा है. हालांकि, इसका ज्यादातर हिस्सा धीरे-धीरे गायब हो रहा है. बीजिंग टाइम्स अखबार ने 2016 में अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मिंग राजवंश के दौरान बनाई गई वॉल का 30 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से गायब हो गया है. उनके जरिए बनाई गई सिर्फ 8 फीसदी दीवार ही सही ढंग से संरक्षित करके रखी गई है. 

यह भी पढ़ें: पृथ्वी अगर सिर्फ 5 सेकंड के लिए घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? जानिए इसका जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए
Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget