एक्सप्लोरर

अमेरिका में बाढ़ और 'ग्रेस' तूफान ने मचाई भारी तबाही, 8 लोगों की मौत, कई लापता

बाढ़ और तूफान ने अमेरिका के मेक्सिको समेत कई शहरों की स्थिति को बदतर कर दिया है. उष्कटिबंधीय चक्रवाती तूफान ‘ग्रेस’ कल मेक्सिको की खाड़ी के तट पहुंचा और देश के अंदर की ओर बढ़ा, जिससे भारी बारिश हुई.

वेवरली: अमेरिका में बारिश के पानी ने लोगों की जिंदगी को बदतर कर दिया है. मध्य टेनेसी में बाढ़ आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए गए. अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को हुई भारी बारिश में कई घर और ग्रामीण इलाकों में सड़कें बह गईं. हम्फरेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने ‘डब्ल्यूएसएमवी-टीवी’ से 30 लोगों की गुमशुदगी की पुष्टि की है.

अमेरिका में भारी बारिश ने जिंदगी को पटरी से उतारा

उन्होंने कहा कि बाढ़ में बहे दो बच्चों के शव मिल गए हैं और बचाव दलों ने एक दंपती को बचाया है. दंपती के घर में छह फुट तक पानी भर गया था जिसके बाद उन्हें अटारी में शरण लेनी पड़ी. मध्य टेनेसी में बारिश 15 इंच से ज्यादा हो चुकी है जिसके चलते सड़कें बाधित हो गई हैं और संचार व्यवस्था ठप पड़ गया है. मौसम वैज्ञानिक क्रिसी हर्ले ने बताया कि इस क्षेत्र में साल भर जितनी वर्षा होती है, उसका 20-25 फीसदी यहां हो चुका है. उन्होंने कहा कि हम्फरेज काउंट के वेवरली और मैकेवेन जैसे शहरों में भयावह और विनाशकारी हालात हैं. लोग घरों में कैद हैं और निकलने का कोई रास्ता नहीं है.

हिकमैन काउंटी के अधिकारी रॉब एडवर्ड्स के मुताबिक बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बारिश के पानी में अनेक लोग लापता बताए गए हैं और मोबाइल सेवाएं ठप पड़ी हैं. टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने शनिवार को ट्वीट कर टेनेसी के लोगों से भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है. दूसरी तरफ, उष्कटिबंधीय चक्रवाती तूफान ‘ग्रेस’ कल मेक्सिको की खाड़ी के तट पहुंचा और देश के अंदर की ओर बढ़ा, जिससे भारी बारिश हुई. पिछले दो दिन में देश में दूसरी बार तूफान का सामना लोगों को करना पड़ा. इससे पहले गुरुवार को मेक्सिको के मुख्य पर्यटक क्षेत्र से गुजरते समय तूफान कमजोर पड़ गया था, लेकिन देश के मुख्य भूभाग की तरफ बढ़ते हुए तूफान ने मेक्सिको की अपेक्षाकृत गर्म खाड़ी से फिर प्रचंड तूफान का रूप ले लिया.

तूफान ‘ग्रेस’ के कारण आठ की मौत, कई लोग लापता 

मेक्सिको के वेराक्रूज राज्य के गवर्नर कुइतलाहुआक गार्सिया ने बताया कि तूफान और बाढ़ के कारण भूस्खलन में बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हो गए।. अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा कि ग्रेस तूफान मेक्सिको सिटी के पूर्व की ओर मध्य मेक्सिको के पर्वतीय इलाकों में उष्णकटिबंधीय तूफान के रूप में पहुंचा और फिर दोपहर बाद कमजोर हो गया. वेराक्रूज के अधिकारियों के मुताबिक तूफान के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ गया और कई स्थानों पर भूस्खलन की भी खबर है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाले जाने की आवश्यकता है.

Afghanistan News: तालिबान के साथ काम करने को लेकर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने दिया ये बयान

काबुल एयरपोर्ट पर 150 भारतीय सुरक्षित, तालिबानियों ने पासपोर्ट चेक करने के बाद छोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Iran Oil Tanker Attack: क्या तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget