एक्सप्लोरर

अमेरिकी सांसद ने गूगल के CEO से पूछा- इडियट सर्च करने पर ट्रंप की तस्वीरें क्यों आती हैं, जानें- पिचाई ने क्या कहा

लोफ्रेन ने व्यंग्यात्मक लहज़े में पूछा कि इसका मतलब ये है कि पर्दे के पीछे बैठा कोई छोटा आदमी ये तय नहीं करता कि लोग स्क्रीन पर किसे देखने जा रहे हैं. इसके जवाब में पिचाई ने कहा कि सर्च के नतीजों के मामले में गूगल में मैन्युअली कुछ नहीं किया जाता है.

वॉशिंगटन: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को अमेरिका सरकार के सामने पेश होना पड़ा. उन्हें सरकार को ये जनकारी देने के लिए बुलाया गया था कि गूगल डेटा को कैसे इकट्ठा करता है और उसकी फिल्टरिंग का तरीका क्या है. साढ़े तीन घंटे तक चले सवाल जवाब के इस दौर में सांसदों ने पिचाई के ऊपर सवालों की बारिश कर दी और कंज़र्वेटिवों के ख़िलाफ़ पक्षपात का भी आरोप लगाया. इस दौरान उनसे पूछा गया एक सावल वायरल हो गया है. पिचाई से पूछा गया था कि गूगल पर 'इडियट' लिखने पर ट्रंप की तस्वीरें क्यों दिखाई देती हैं.

सिनेटर जो लोफ्रेन ने पिचाई से सवाल किया, "अभी जब हम गूगल पर इडियट शब्द को इमेज में सर्च करते हैं, डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर सामने आ जाती है. मैंने खुद ये करके देखा है, ऐसे क्यों होता है?" इसके जवाब में पिचाई ने इतना लंबा और तकनीक से भरा बोझिल सा जबाव दिया जो आम लोगों के समझ से परे थे. ये इस बारे में था कि गूगल का सर्च कैसे काम करता है. पिचाई ने कहा, "जब कभी आप एक कीवर्ड सर्च करते हैं, गूगल ख़रबों वेबसाइट्स की इंडेक्स स्टोरीज आप तक लेकर आता है. फिर हम कीवर्ड को लेकर उनके पेजों के साथ मैच करते हैं और उन्हें 200 सिग्नलों के आधार पर मिलाते हैं- इनमें प्रासंगिकता, ताजगी, लोकप्रियता, अन्य लोग इसका उपयोग कैसे कर रहे हैं जैसी बातें शामिल होती हैं."

इसे समझाते हुए उन्होंने आगे कहा, "और किसी भी समय हम उस पर आधारित उस क्वेरी के लिए सबसे अच्छे खोज परिणामों को खोजने और रैंक करने की कोशिश करते हैं और फिर हम बाहरी रेटिंग देने वाले से उनका मूल्यांकन करवाते हैं और वो इसका मूल्यांकन ऑब्जेक्टिव गाइडलाइन्स के आधार पर करते हैं. ऐसे ही हम इस प्रक्रिया के सही तरीके से काम करने की बात को तय करते हैं."

इसके बाद लोफ्रेन ने व्यंग्यात्मक लहज़े में पूछा कि इसका मतलब ये है कि पर्दे के पीछे बैठा कोई छोटा आदमी ये तय नहीं करता कि लोग स्क्रीन पर किसे देखने जा रहे हैं. इसके जवाब में पिचाई ने कहा कि  सर्च के नतीजों के मामले में गूगल में मैन्युअली कुछ नहीं किया जाता है.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: क्या तीन राज्यों की जीत से राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि वो नरेंद्र मोदी को हरा सकते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget