एक्सप्लोरर

पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने की तैयारी में जर्मनी, अब बिना टिकट होगा बस-मेट्रो का सफर

नई दिल्ली: जर्मनी में एक अतिमहत्वकांधी योजना पर काम किया जा रहा है जिसके तहत पबल्कि ट्रांसपोर्ट को फ्री करने का प्लान है. इस योजना को इसलिए लागू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ताकि वायू प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सके. अपनी इस घोषणा से उम्दा कार बनाने वाले इस देश ने दुनियाभर को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या प्रदूषण से निबटने का ये भी एक तरीका हो सकता है?

आपको बता दें कि ऐसा कदम उठाने का फैसला उस भयानक घोटाले की बाद किया गया है जिसमें जर्मन कार कंपनी वोक्सवैगन का नाम आया था. घोटाला वायू प्रदूषण से जुड़ा हुआ था. दरअसल इस जर्मन कार कंपनी ने अपनी कार से होने वाले पाल्यूशन को लेकर देश और दुनियाभर को गलत जानकारी दी थी जिसके बाद इसे अपनी कारें वापस मंगवानी पड़ी थी और दुनियाभर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा था.

जर्मनी की पार्यवरण मंत्री बारबरा हेंड्रिक्स ने दो और मंत्रियों के साथ कहा, "हम पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने की सोच रहे हैं. इससे कारों की संख्या कम हो जाएगी." इसके लिए इन्होंने यूरोपियन यूनियन के कमिश्नर कार्मेन्यू वेल्ला को एक चिट्ठी भी लिखी है. बयान में आगे कहा गया कि वायू प्रदूषण से निपटना फिलहाल जर्मनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

इस योजना को इस साल के अंत में देश के पांच बड़े शहरों में टेस्ट किया जाएगा. टेस्ट किए जाने वाले शहरों  में देश की पुरानी राजधानी बॉन भी शामिल होगी. देश के लिए इतना बड़ा फैसला लेना इसलिए मुश्किल होगा क्योंकि जर्मनी की चांसलर अभी अंतरिम सरकार चला रही हैं और गठबंधन सरकार की अंतिम रूप रेखा कैसी होगी, अभी ये साफ नहीं है. ऐसे में देखना रोचक होगा कि औद्योगिक क्रांति के अगुआ देशों में शुमार जर्मनी इस फैसले को कैसे अमल में ला पाता है.

इसे लेकर उठाए जाने वाले कदमों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बिना टिकट यात्रा, कम प्रदूषण फैलाने वाले बसों और टैक्सियों को इस्तेमाल में लाना और कार शेयर/पूल करने जैसी बातें शामिल हैं. दरअसल ये कदम इसलिए भी उठाए जा रहे हैं क्योंकि बीते 30 जनवरी को स्पेन, फ्रांस और इटली जैसे ईयू के सदस्य देश वो डेडलाइन पार कर गए, जिसके तहत उन्हें नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और फाइन पार्टिकल्स (PM 2.5) से होने वाले पाल्यूशन को कंट्रोल करना था. ऐसा कर पाने में ये सभी देश असफल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget