एक्सप्लोरर

G7 नेताओं ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर रूस को दी चेतावनी, बाइडेन बोले- हम जवाब देंगे

ब्रुसेल्स में बैठक के बाद G7 के नेताओं ने एक बयान में कहा, "हम रासायनिक, जैविक और परमाणु हथियारों या संबंधित सामग्री के उपयोग के किसी भी खतरे के खिलाफ चेतावनी देते हैं."

ब्रुसेल्स में बैठक के बाद G7 के नेताओं ने एक बयान में कहा, "हम रासायनिक, जैविक और परमाणु हथियारों या संबंधित सामग्री के उपयोग के किसी भी खतरे के खिलाफ चेतावनी देते हैं." इसके अलावा, उस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बहुत ही स्पष्ट तरीके से कहा कि अगर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल होता है तो वह एक्शन लेंगे. जो बाइडेन ने कहा कि अगर रूस, यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो "हम जवाब देंगे."

इसके अलावा जो बाइडन ने कहा कि वह रूस को जी (समूह) -20 से बाहर करना चाहते हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर नाटो की आपात बैठकों के बाद उन्होंने यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि समूह से रूस को बाहर किया जाए अगर इससे इंडोनेशिया और अन्य असहमत होंगे तो वह चाहेंगे कि यूक्रेनी नेताओं को भी बातचीत में शामिल किया जाए. बता दें कि जी-20, 19 देशों और यूरोपीय संघ का अंतर सरकारी मंच है, जो प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर काम करता है.

संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में मानवीय संकट के लिए रूस जिम्मेदार बताया 
वहीं, दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारी सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें यूक्रेन में मानवीय संकट के लिए रूस को दोषी बताया गया है. इसके साथ ही, प्रस्ताव में तुरंत संघर्ष विराम लागू करने तथा लाखों नागरिकों सहित घरों, स्कूलों और अस्पतालों की सुरक्षा करने की अपील की गई है.

यह प्रस्ताव 5-140 मतों से पास हुआ. पांच देशों ने इसके विरोध में वोट किया जबकि 140 ने इसके पक्ष में वोट किया. प्रस्ताव के विरोध में मतदान करने वाले पांच देशों में बेलारूस, सीरिया, उत्तर कोरिया और इरीट्रिया और रूस शामिल हैं.

यह प्रस्ताव रूस की आक्रामकता के ‘गंभीर मानवीय परिणामों’ की निंदा करता है. प्रस्ताव मे कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पिछले कई दशकों में इतना बड़ा मानवीय संकट यूरोप में नहीं देखा.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान: सियासी पिच छोड़ने को तैयार नहीं इमरान, कहा- 'नहीं दूंगा इस्तीफा, वोटिंग से पहले खोलूंगा पत्ते'

Ukraine Russia War: जंग के बीच यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया ब्रिटेन, 6 हजार मिसाइलें और आर्थिक सहायता भेजेंगे पीएम जॉनसन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget