एक्सप्लोरर

Boris Johnson Resigns: बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के पीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़ कर वह उदास हैं

Boris Johnson Resigns: बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़ कर वह उदास हैं.

Boris Johnson Resigns: बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. देश के नाम संबोधन में उन्होंने घोषणा की. जॉनसन (Boris Johnson) ने कहा कि उनकी कंजरवेटिव पार्टी एक नए नेता और प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी. जॉनसन ने कहा, "मुझे अपनी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है. नए नेता के चुने जाने तक वह पद पर रहेंगे.'' साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़ कर वह उदास हैं. वह नए नेता को यथासंभव समर्थन देंगे.

कंजरवेटिव पार्टी के एक सम्मेलन में नेता का चुनाव होगा. पार्टी का सम्मेलन अक्टूबर में होने का कार्यक्रम है. कई दिनों तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद जॉनसन ने यह कदम उठाया गया है. जॉनसन के मंत्रिमंडल के कई सदस्य मंगलवार से इस्तीफा दे चुके हैं.

जॉनसन ने कहा कि वह पार्टी सांसदों के इस विचार से सहमत हैं कि नए नेता को चुनने की प्रक्रिया अभी शुरू होनी चाहिए और अगले सप्ताह इसके लिए समय सारिणी की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘... मैंने काम करने के लिए आज एक कैबिनेट नियुक्त किया है क्योंकि अगले नेता के कार्यभार संभालने तक मैं काम करता रहूंगा.’’

जॉनसन ने दोहराया कि उन्हें 2019 के आम चुनाव में 'अविश्वसनीय जनादेश' मिला था और यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने उस जनादेश का सम्मान करने के लिए व्यक्तिगत रूप से इतनी मेहनत की. उन्होंने कहा, ''मैंने महसूस किया कि यह मेरा काम, मेरा कर्तव्य, मेरा दायित्व है कि 2019 में हमने जो वादा किया था, उसे पूरा करते रहें.''

ऐसे बढ़ी मुश्किलें

बता दें कि बोरिस जॉनसन को तब झटका लगा था जब वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने मंगलवार को अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है और वे घोटालों में घिरी सरकार के लिए काम नहीं कर सकते.

पाकिस्तानी मूल के ब्रिटेन के नागरिक साजिद जाविद (Sajid Javid) और भारतवंशी ब्रिटिश मंत्री सुनक (Rishi Sunak) ने मंगलवार को कुछ ही मिनट के अंतराल पर ट्विटर पर अपना इस्तीफा साझा किया. दोनों नेताओं के बाद 20 से अधिक मंत्री और सहयोगियों ने जॉनसन (Boris Johnson) की सरकार से इस्तीफा दे दिया.

UK Politics: क्या भारतीय मूल के ऋषि सुनक बनेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री? जानें और कौन-कौन हैं रेस में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget