एक्सप्लोरर

भारत और यूके के बीच जल्द होगा FTA का ऐलान, किन सामानों पर कम होगा टैरिफ, जानें PM मोदी का लंदन दौरा क्यों है ऐतिहासिक?

India UK FTA Deal: भारत और यूके के बीच होने वाले FTA पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. इस समझौते से दोनों देश कई उत्पादों पर टैरिफ शुल्क कम करेंगे, जिससे बिजनेस करना आसान होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जुलाई को दो दिवसीय यात्रा पर लंदन जाएंगे. उनका यह दौरा भारत को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण है. सूत्रों के मुताबिक 24 जुलाई को लंदन में पीएम मोदी और यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का ऐलान होगा. हालांकि दोनों ही देशों के बीच 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद 6 मई 2025 को FTA पर सहमति बन गई थी. हालांकि इसके लीगल वर्क में समय लगता है इसलिए एक-एक बिंदु पर बातचीत होती है और उसका लिखित दस्तावेज तैयार हो रहा है.

सूत्रों के मुताबिक भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता लगभग 2000 पेज का है. इस समझौते के लागू होने के बाद भारत और यूके के बीच व्यापार साल 2030 तक 120 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद जताई जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ नीति के बीच भारत और यूके के बीच होने वाले FTA पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है, क्योंकि यह दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक समझौता होने जा रहा है. इस समझौते से दोनों देश कई उत्पादों पर टैरिफ शुल्क कम करने जा रहे हैं और व्यापार के तौर तरीकों को भी आसान बना रहे हैं. इस समझौते में टैरिफ कम तो होगा है, लेकिन सबसे बड़ी बात है प्रक्रिया का आसान होना, जो कि इस FTA का सबसे अहम बिंदु रहने वाला है.

किन चीजों पर कम होगा टैरिफ?

FTA में भारत ने अपने हितों का पूरा ख्याल रखा है. यही कारण है कि बीते तीन सालों से रुक-रुक कर लगातार दोनों देशों इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे थे. इस समझौते में ज्यादातर उत्पादों और सेवाओं पर टैरिफ हटाया जा सकता है या कम किया जा सकता है. भारत के टैक्सटाइल इंडस्ट्री को इसका सबसे अधिक फायदा मिलने वाला है. भारत के कपड़ों और जूतों के निर्यात पर टैरिफ में छूट मिलने की संभावना है. इसके अलावा भारत से कालीन, कार, ज्वैलरी- Gems और Sea Foods के निर्यात पर टैरिफ कम होगा, जिससे भारत का निर्यात बढ़ेगा.

मौजूदा समय में 4 फीसदी से लेकर 16 फीसदी तक टैरिफ इन वस्तुओं पर है. आसान भाषा में आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि भारत के लेदर, जूते, कपड़े, खिलौने के निर्यात पर टैरिफ खत्म ही हो जाएगा. इससे भारत में रोजगार और नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे और भारतीय बाजार को बड़ा फायदा पहुंचेगा. यूके से आयात होने वाली तमाम वस्तुओं के दाम सस्ते हो जाएंगे, जिससे आम आदमी को उस उत्पाद पर पहले की अपेक्षा कम टैक्स देना होगा. भारत के निर्यात उद्योग को बहुत बड़ा अवसर मिलेगा और निर्यात बहुत बढ़ने की भी आशा दिखाई दे रही है.

कौन-कौन से सामान होंगे सस्ते?

एक ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूके से भारत को निर्यात की जाने वाली जिन, व्हिस्की, कॉस्मेटिक्स, महंगी कारें, चॉकलेट, बिस्कुट, मेडिकल डिवाइस, इलैक्ट्रिकल आईटम पर टैरिफ कम होने की संभावना है. यूके में बनी शराब जिन और व्हिस्की पर टैरिफ शुल्क आधा किए जाने की चर्चा है. अगर हम यूके की महंगी कारों की बात करें तो जगुआर, लैंड रोवर जैसी कारें भारत में अब कम दाम में मिलेंगी. इससे भारतीय उपभोक्ताओं को फायदा मिलने की उम्मीद है. यही नहीं FTA पर साइन होने के बाद यूके के ब्रांडेड कपड़े और फैशन उद्योग से जुड़ी सामग्री भी भारत में सस्ती मिलेगी.

इस बात की भी जानकारी सामने आ रही है कि भारतीय पेशेवरों को यूके में सामाजिक सुरक्षा बेनेफिट में 3 साल की छूट मिलेगी. यह एक पारस्पारिक समझौता होगा, यानि यह दोनों ही देशों के पेशेवरों पर लागू होगा. बिज़नेस की भाषा में इसे डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन भी कहा जाता है, जिस पर भारत और यूके सहमत होते दिखाई दे रहे हैं. अभी तक एक देश से दूसरे देश में ट्रांसफर होने की दशा में किसी कर्मचारी को दोनों ही देशों में अपना पीएफ और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा की कटौती करानी होती है, जिससे कर्मचारी की ज़ेब पर असर पड़ता है और उसके दो जगह पैसे कटते हैं, लेकिन अब FTA के अंतर्गत भारत और यूके के कर्मचारियों को एक दूसरे के देश में सैलरी में दो बार कटौती से राहत मिलेगी.

ब्रिटेन-भारत के बीच बातचीत ऐतिहासिक- उच्चायुक्त

यूके में भारत के भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, "मेरे स्तर पर FTA की घोषणा करना अभी उचित नहीं होगा. 23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं और हम सभी को उनका इंतजार करना चाहिए. FTA को लेकर दोनों देशों के बीच जो बातचीत चल रही है, वो बहुत ऐतिहासिक है. इससे भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और दोनों देशों के बीच व्यापार करना आसान होगा. मुक्त व्यापार समझौते को पूरा करने पर मेहनत चल रही है और हर पहलू का ख्याल रखा गया है."

भारतीय उच्चायुक्त ने बताया कि भारत के बाजर और भारत की क्षमता को आज पूरी दुनिया देख रही है और भारत की तरफ आगे बढ़ रही है. FTA में इलक्ट्रॉनिक और इलक्ट्रिक्ल सेक्टर में भी काफी जोर दिया गया है, लेकिन सबसे बड़ी बात यही है कि टैरिफ तो कम होगा ही होगा, साथ में व्यापार के तौर तरीकों को आसान बनाया जा रहा है. भारतीय उच्चायुक्त ने बताया कि ICT (Inter Company Transfer) को भी FTA में रखा गया है, ताकि कंपनियों में ट्रांसफर होने पर कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा का भी ख्याल रखा जा सके. भारतयीय उच्चायुक्त ने कहा कि पीएम मोदी इस दौरान यूके के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और यूके के किंग चार्ल्स से भी मुलाकात होगी.

FTA क्या होता है ?

FTA का फुल फॉर्म है- Free Trade Agreement यानि मुक्त व्यापार समझौता. यह समझौता 2 देशों के बीच होता है और इसके अंतर्गत दोनों ही देशों अधिक से अधिक उत्पादों पर शुल्क खत् करते हैं या कम करते हैं. इससे दोनों ही देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलता है.

कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत और यूके के बीच मुक्त व्यापार समझौता ीएम मोदी के बड़े कामों में एक गिना जाएगा, क्योंकि इसके होने के बाद भारत आसानी से दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है. यूके के साथ एफटीए होने के बाद यूरोपीय यूनियन (EU) के साथ भी इसी साल के अंत तक FTA संभव बताया जा रहा है. वहीं अमेरिका के साथ बातचीत अभी भी जारी है.

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget