एक्सप्लोरर

Viral Video: इमारत में लगी भयानक आग तो जान बचाने के लिए 40 फीट की ऊंचाई से कूदे दो भाई

घटना के वक्त बच्चों के माता-पिता घर में नहीं थे और घर बाहर से बंद था. ऐसे में जान बचाने के लिए दोनों भाई तीसरी मंजिल की एक खिड़की से बाहर कूद गए. इस दौरान इमारत के नीचे काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे.

दुनियाभर में इमारतों में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी जाती है. ऐसे हादसों में फंसे लोग हर तरह से अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं. कुछ लोगों की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती, लेकिन कई बार लोग अपनी कोशिश में सफल हो जाते हैं. फ्रांस में भी दो भाईयों को ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ा, जब उनकी बिल्डिंग में आग लग गई और अपनी जान बचाने के लिए दोनों भाई करीब 40 फीट की ऊंचाई से कूद गए.

घटना फ्रांस के ग्रेनोबल शहर की है, जहां बीते मंगलवार को एक इमारत में आग लग गई. इमारत में तेजी से आग बढ़ती गई और इस दौरान वहां दो भाई भी मौजूद थे. इन दोनों भाईयों की उम्र सिर्फ 10 और 3 साल है, लेकिन इन्होंने उम्र से भी ज्यादा बड़ी हिम्मत दिखाई.

बाहर से बंद था घर

दरअसल, बच्चों के माता-पिता उस वक्त घर में नहीं थे और घर बाहर से बंद था. जान बचाने के लिए दोनों भाई तीसरी मंजिल की एक खिड़की से बाहर कूद गए. इस दौरान इमारत के नीचे काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे.

जैसे ही दोनों भाई खिड़की से कूदे, तो नीचे खड़े लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों भाई बिना किसी चोट के सुरक्षित बच गए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

वायरल हो रहा घटना का वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि छोटा भाई खिड़की से बाहर लटका हुआ है. बड़े भाई ने उसका हाथ पकड़ रखा है और नीचे खड़े लोग उसे लपकने के लिए तैयार हैं. जैसे ही बड़े भाई ने हाथ छोड़ा, छोटा लड़के को लोगों ने सुरक्षित तरह से पकड़ लिया.

इसके बाद लोग बड़े भाई को भी कूदने के लिए बोल रहे हैं. जल्द ही बड़ा भाई भी खिड़की से कूद पड़ा और लोगों ने उसे भी सुरक्षित पकड़ लिया. बच्चों के कूदने और उन्हें लोगों द्वारा पकड़ने का वीडियो वायरल हो गया है. ये वीडियो सामने वाली इमारत से एक शख्स ने बनाया है.

ये भी पढ़ें

उत्तर कोरिया की मदद के लिए भारत ने बढ़ाए हाथ, 10 लाख डॉलर की मेडिकल सहायता भेजी

Weather Updates: अगले दो-तीन दिनों में दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget