एक्सप्लोरर

कोरोना की दूसरी लहर के बीच फ्रांस में आज से दोबारा लॉकडाउन, सख्त नियमों के साथ स्कूल खुले रहेंगे

फ्रांस में कोरोना रिकवरी रेट बहुत कम है. यहां केवल 1 लाख 15 हजार लोग ही ठीक हुए हैं, 11 लाख से ज्यादा का इलाज चल रहा है.

पेरिस: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच फ्रांस में आज से देशव्यापी लॉकडाउन शुरू हो रहा है. यह लॉकडाउन गुरुवार की आधी रात से शुरू होकर कम से कम दिसंबर तक रहेगा. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था, "कोरोना तेजी से फैल रहा है. सभी पड़ोसियों की तरह हम भी महामारी की दूसरी लहर झेल रहे हैं. कोविड-19 का मुकाबला करने का लॉकडाउन ही एकमात्र तरीका है."

नए लॉकडाउन में स्कूल खुले रहेंगे फ्रांस में इससे पहले मार्च के मध्य में लॉकडाउन किया गया था. हालांकि पहले लॉकडाउन के विपरीत इस बार सख्त नियमों के साथ सभी स्कूल खुले रहेंगे. इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान सिर्फ काम पर जाने, स्वास्थ्य सेवाएं लेने और खरीददारी करने की अनुमति होगी. फैक्ट्रीज, खेती और कंस्ट्रक्शन का काम जारी रखा जा सकता है. यूनिवर्सिटी, लाइब्ररेरी, बार, रेस्तरां, जिम, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगी रहेगी.

फ्रांस में रिकवरी रेट बेहद कम फ्रांस कोरोना वायरस से पांचवा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, गुरुवार को फ्रांस में महामारी से 235 लोगों की मौत हो गई और 47,637 नए मामले सामने आए. फ्रांस में संक्रमितों की कुल संख्या 13 लाख के करीब है और 36 हजार से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. फ्रांस में कोरोना रिकवरी रेट बहुत कम है. यहां केवल 1 लाख 15 हजार लोग ही ठीक हुए हैं, 11 लाख से ज्यादा का इलाज चल रहा है. भारत से तुलना करें, तो यहां 80 लाख संक्रमितों में से 73 लाख मरीज रिकवर हो चुके हैं.

बेल्जियम, नीदरलैंड, स्पेन और चेक गणराज्य में भी संक्रमण के मामलों में इसी तरह की बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जर्मनी के 16 राज्यों में भी आंशिक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: बांग्लादेशी डॉक्टर के तीसरी बार संक्रमित होने का चला पता, बताया गया दुनिया का पहला मामला कोरोना काल में भारत से वुहान के लिए पहली फ्लाइट आज, चीन जाने वाली छठवीं वंदे भारत मिशन फ्लाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget