एक्सप्लोरर

France Evacuates Indian Citizens: फ्रांस ने अपने साथ-साथ भारतीय नागरिकों को नाइजर से निकाला, दूतावास पर हमले के बाद लिया एक्शन

France Evacuates Indian Citizens From Niger: नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद हालात चिंताजनक बने हुए हैं. ऐसे में फ्रांस अपने नागरिकों के साथ भारतीय लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने में लगा हुआ है.

Niger Coup: नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद हालात चिंताजनक बने हुए हैं, ऐसे में दुनियाभर के देश अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में फ्रांस अपने नागरिकों के साथ-साथ भारत समेत अन्य देशों के नागरिकों को निकालने में मदद कर रहा है. 

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि फ्रांस ने अब तक करीब 990 फंसे हुए लोगों को नाइजर से निकाला है, जिनमें 560 लोग फ्रांस के नागरिक हैं, जबकि और लोग अन्य देशों के नागरिक हैं. लेनैन ने इस दौरान बताया कि फ्रांस ने अपने नागरिकों के साथ भारतीय नागरिकों को भी नाइजर से निकाला है. हालांकि, अब तक कुल कितने भारतीय नाइजर से सुरक्षित बाहर आए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. 

चार उड़ानें नाइजर से हुईं रवाना 

इमैनुएल लेनैन ने बताया कि अब तक चार उड़ानें नाइजर से रवाना हो चुकी हैं, जिनमें वहां फंसे हुए लोगों को लाया गया है. उन्होंने दावा किया कि गुरुवार (3 अगस्त) के अंत में पांचवीं और अंतिम उड़ान निर्धारित है. ऐसे में देश छोड़ने के इच्छुक यूरोपीय नागरिकों को भी निकालने की कोशिश की जा रही है. 

फ्रांस के राष्ट्रपति ने दी है चेतावनी 

गौरतलब है कि नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस के दूतावासों पर हमला किया. जिसके बाद फ्रांस ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया. फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार (2 अगस्त) को कहा कि फ्रांस अपने स्वयं के साधनों से अपने नागरिकों और देश छोड़ने के इच्छुक यूरोपीय नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रहा है. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के दूतावासों पर हुए हमलों के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि नाइजर में फ्रांसीसी हितों पर किसी भी हमले का तेज और समझौताहीन जवाब दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Pakistan PTI Party: इमरान खान की पार्टी पर गिर सकती है गाज! चुनाव चिह्न के अयोग्य घोषित होने का खतरा, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget