एक्सप्लोरर

दक्षिण कोरिया के जंगल में लगी आग से चार लोगों की मौत, हजारों लोगों ने छोड़े घर, आपातकाल घोषित

Forest Fire in South Korea: अमेरिका के बाद अब दक्षिण कोरिया के जंगलों में भी आग लग गई है. इस आग में अब तक कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है.

South Korea News: दक्षिण कोरिया के दक्षिणी हिस्से में कई स्थानों पर जंगलों में लगी भीषण आग के बाद सरकार ने इमरजेंसी कर दी है. इस आग में अब तक कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं.

शुक्रवार को दक्षिणी काउंटी सांचियोंग में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसके अलावा, दक्षिण कोरिया के अन्य तीन अलग-अलग इलाकों में भी जंगलों में आग भड़क उठी है. कोरिया वन सेवा के अनुसार, सांचियोंग में लगी आग से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं. शनिवार रात तक इस आग पर केवल 25% काबू पाया जा सका था.

वन एजेंसी ने अपने बयान में कही ये बात

वन एजेंसी ने जानकारी दी है कि आग बुझाने के लिए अधिकारियों ने सैकड़ों कर्मियों और दर्जनों वाहनों को तैनात किया है. अब तक इस भीषण आग से लगभग 847 हेक्टेयर भूमि जल चुकी है, जबकि सांचियोंग क्षेत्र के करीब 260 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है.

आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी शहर उल्सान और उसके निकटवर्ती ग्योंगसांग प्रांत में जंगल की आग के कारण करीब 620 लोगों को शनिवार को अपने घर छोड़कर आश्रय स्थलों में शरण लेनी पड़ी है.

मुश्किल दौर से गुजर रहा है देश

मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण कोरिया ने आग पर काबू पाने के लिए संसाधनों को जुटाने के तहत देश के दक्षिणी क्षेत्रों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है, साथ ही सांचियोंग को विशेष आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है.

यह आग ऐसे समय में फैली है जब दक्षिण कोरिया दशकों की सबसे बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है. इस संकट की शुरुआत दिसंबर में राष्ट्रपति यून सूक येओल द्वारा अल्पकालिक मार्शल लॉ घोषित करने के बाद हुई थी. फिलहाल, वित्त मंत्री चोई सांग-मोक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget