एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव, कहा- आपकी दुआओं की जरूरत

शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया.शाहिद अफरीदी पाकिस्तान में अपने फाउंडेशन की ओर से कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रहे हैं.

पाकिस्तान में भी कोरोनावायरस का असर बढ़ता जा रहा है. देश में एक लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो गए हैं. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं. शाहिद अफरीदी ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. जल्द ठीक होने के लिए मांगी दुआएं क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार पूर्व ऑलराउंडर अफरीदी ने शनिवार 13 जून को ट्वीट कर बताया कि उन्होंने बीमारी के बाद अपना टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया. अफरीदी ने लिखा, "मैं गुरुवार से ही ठीक महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में बुरी तरह दर्द हो रहा था. मैंने टेस्ट कराया और दुर्भाग्य से मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं. जल्दी ठीक होने के लिए दुआओं की जरूरत है." अफरीदी के इस ट्वीट पर उनके चाहने वाले फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की और उन्हें दुआएं दीं. पाकिस्तान में कोरोना संकट में अफरीदी ने पहुंचाई मदद अफरीदी इस बीमारी के फैलने के वक्त से ही पाकिस्तान में अपनी ओर से लोगों की मदद कर रहे थे. उन्होंने अपने फाउंडेशन 'शाहिद अफरीदी फाउंडेशन' की तरह से पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में गरीबों को राशन से लेकर फूड पैकेट्स तक बंटवाए. पाकिस्तान में भी फिलहाल कोरोना का कहर तेजी से फैलता जा रहा है. देश में अब तक कोरोना से संक्रमण के 1 लाख 32 हजार 405 मामले आ चुके हैं, जबकि 2,551 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. ये भी पढ़ें ABP Impact: जिंदगी और मौत से जूझ रहे 6 दिन के आरजू को मिलने लगी मदद, लोगों ने बढ़ाए मदद के हाथ WHO ने कहा- महिलाओं, बच्चों और युवाओं पर कोरोना के प्रभाव को लेकर 'विशेष रूप से चिंतित'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget