एक्सप्लोरर

Lalit Modi: कोविड पॉजिटिव ललित मोदी को एयर एंबुलेंस से लंदन किया शिफ्ट, पोस्ट लिख किया डॉक्टर्स का धन्यवाद

Lalit Modi: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को एयर एंबुलेंस के जरिए मेक्सिको से लंदन लाया गया है. उन्होंने अपने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया.

Lalit Modi Covid-19 Positive: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी (Lalit Modi) को कोविड-19 और निमोनिया के कारण लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने लंदन लुटोन एयरपोर्ट पर पहुंचने की फोटोज के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह अभी मेक्सिको सिटी से विमान से लाए जाने के दौरान बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहे हैं.

ललित मोदी ने मेक्सिको सिटी में उनका इलाज करने वाले और वापस ब्रिटेन लाए जाने के दौरान उनके साथ आए डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि, "मेरे दो रक्षकों के साथ, दो डॉक्टर जिन्होंने 3 सप्ताह तक मेरे इलाज की गंभीरता से निगरानी की. एक मेक्सिको सिटी स्थित डॉक्टर हैं, मैं जिनकी देखभाल में रहा था और दूसरे मेरे लंदन के डॉक्टर जो विशेष रूप से मेरे साथ वापस लंदन जाने के लिए मैक्सिको सिटी गए थे. मेरे पास इन दोनों का धन्यवाद करने के लिए कोई शब्द नहीं है."

ललित मोदी ने फोटो की शेयर

ललित मोदी ने उपचार की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि, "दो सप्ताह में दो बार कोविड के साथ इनफ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया के चलते तीन सप्ताह तक कैद रहने के बाद आखिरकार हवाई एम्बुलेंस के जरिए पहुंच गया हूं." उन्होंने आगे लिखा कि, "मुझे अभी भी ठीक होने के लिए समय चाहिए. फिलहाल में 24/7 बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली पर हूं. मैं गंभीर स्थिति में था, लेकिन मेरे बच्चे और मेरे करीबी दोस्त हरीश साल्वे मेरे साथ थे. वे सभी मेरा परिवार हैं. विस्ता जेट के क्रू को नहीं भूलना चाहिए. जिन्होंने बहुत मदद की." 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

2010 में भारत छोड़कर चले गए थे लंदन 

ललित मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से अब भी चौबीस घंटे बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहा हूं. ललित मोदी (Lalit Modi) कर चोरी, धनशोधन और प्रसारण सौदों में हेरफेर के आरोपों के बाद 2010 में भारत छोड़कर लंदन चले गए थे. वह आईपीएल के संस्थापक और तीन साल तक अध्यक्ष रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

CBI Raid: 'मोदी-बीजेपी जितने भी हमले कर लें, दिल्ली का काम रुकने वाला नहीं है', सीबीआई रेड से भड़की AAP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget