एक्सप्लोरर

US Soldier Arrested: आतंकी ओसामा को मारने वाला पूर्व अमेरिकी कमांडर गिरफ्तार, जानें क्यों हुई गिरफ्तारी

US Soldier Arrested: आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारने वाले पूर्व अमेरिकी कमांडर को शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में टेक्सास शहर से गिरफ्तार किया गया है.

US Soldier Arrested In Texas: पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में घुसकर आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारने वाले पूर्व अमेरिकी नेवी सील के कमांडर रॉबर्ट जे ओ'नील को अमेरिकन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद हड़कंप मच गया. पूर्व कमांडर को शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में टेक्सास शहर से गिरफ्तार किया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही नील को जमानत मिल गई. 

द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 47 वर्षीय रॉबर्ट जे. ओ'नील पर बुधवार को फ्रिस्को में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. हालांकि नील को गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही 2 लाख 88 हजार रुपए की बोंड पर छोड़ दिया गया. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें लाउंज में हंगामा खड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह हंगामा तब हुआ, जब पूर्व कमांडर एक पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर रहे थे. 

इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं पूर्व कमांडर 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व कमांडर इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं. उन पर सार्वजनिक जगहों पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लग चुका है. साल 2020 में जब अमेरिका महामारी की चपेट में था तब भी इन्होंने मास्क पहनने से इनकार कर दिया था. इससे पहले नील ने 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान इस्क्वायर मैगजीन को बताया था कि उन्होंने मई 2011 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ऑपरेशन नेप्च्यून स्पीयर के दौरान लादेन को मार गिराया था.

लादेन ऑपरेशन में थे शामिल 

गौरतलब है कि नील खुद को उस मिशन में शामिल होने का दावा करते हैं, जिसने ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए ऑपरेशन चलाया था. लेकिन इस बात के अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं. बता दें कि अमेरिकी सरकार ने नील के दावों का कभी समर्थन नहीं किया, हालांकि पूर्व कमांडर के दावों को सरकार ने कभी खारिज भी नहीं किया.

ये भी पढ़ें: Hindu Temple In Taiwan: ताइवान में खुला पहला हिंदू मंदिर, भगवान शंकर, श्रीराम की है प्रतिमा, जानिए क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget