एक्सप्लोरर

मस्जिद अल-अक्सा पर इजरायल का फरमान! मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच एकजुट हुए मुस्लिम देश, जानें पूरा मामला

Masjid Al-Aqsa: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच इजरायल ने मस्जिद अल अक्सा को लेकर ऐसा फरमान जारी किया है, जिसपर 8 मुस्लिम देश इकट्ठे हो गए हैं. सभी इजरायल का विरोध कर रहे हैं.

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच एक और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. 8 मुस्लिम देशों- कतर, जॉर्डन, UAE, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र ने संयुक्त बयान जारी करके इजरायल की कड़ी निंदा की है. इन देशों ने कहा कि इजरायली अथॉरिटीज ने अल-अक्सा मस्जिद/अल-हरम अल-शरीफ के दरवाजे मुस्लिम नमाजियों के लिए बंद रखे हुए हैं, खासकर रमजान के पवित्र महीने में. ये कदम 12 दिनों से जारी है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का साफ उल्लंघन बताया गया है.

कतर ने इजरायल से बंदी हटाने की मांग की

कतर के विदेश मंत्रालय ने 11 मार्च 2026 को जारी बयान में कहा कि इन 8 देशों के विदेश मंत्री इस बंदी की पूरी तरह निंदा करते हैं. उन्होंने इजरायल से तुरंत अल-अक्सा के दरवाजे खोलने, जेरूसलम के पुराने शहर में एंट्री रिस्ट्रिक्शन्स हटाने और मुस्लिम नमाजियों को बिना किसी रोक-टोक के मस्जिद में जाने देने की मांग की है.

बयान में क्या कहा गया?

  • सुरक्षा के नाम पर जेरूसलम के पुराने शहर और वहां की जगहों पर लगाई गई पाबंदियां भेदभावपूर्ण और मनमानी हैं.
  • ये अंतरराष्ट्रीय कानून, इंटरनेशनल ह्यूमैनिटेरियन लॉ, ऐतिहासिक और कानूनी स्टेटस क्वो और पूजा स्थलों में बिना रोक-टोक पहुंच के सिद्धांत का उल्लंघन है.
  • अल-अक्सा मस्जिद का पूरा इलाका (144 दुनम) सिर्फ मुस्लिमों के लिए पूजा स्थल है.
  • जॉर्डन के अवकाफ मिनिस्ट्री से जुड़ा जेरूसलम एंडोमेंट्स और अल-अक्सा मस्जिद अफेयर्स डिपार्टमेंट ही मस्जिद के मामलों का कानूनी प्रबंधन करता है और एंट्री रेगुलेट करता है.
  • इजरायल के पास कब्जे वाले जेरूसलम या उसके इस्लामिक और क्रिश्चियन पवित्र स्थलों पर कोई संप्रभुता नहीं है.
  • इजरायल को इन उकसावे वाली कार्रवाइयों को रोकना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सख्त रुख अपनाना चाहिए ताकि जेरूसलम के इस्लामिक और क्रिश्चियन पवित्र स्थलों पर जारी उल्लंघन रुकें.

ये बंदी कब से है?

इजरायल ने ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से जेरूसलम के पुराने शहर में सिक्योरिटी रिस्ट्रिक्शन्स लगा दी हैं. अल-अक्सा मस्जिद को 5 मार्च 2026 से बंद रखा गया है, ताकि 'वारटाइम सेफ्टी' सुनिश्चित हो. रमजान के दौरान तरावीह और ऐतिकाफ जैसी इबादतें भी नहीं हो पा रही हैं. इजरायल का कहना है कि ये ईरानी मिसाइल अटैक्स के कारण जरूरी है, लेकिन मुस्लिम देश इसे उकसावा और धार्मिक स्थलों पर कब्जे की कोशिश बता रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'पहली मिसाइल से डुबो देंगे अमेरिका के जहाज', ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी से भड़का ईरान, बातचीत से पहले ट्रंप को दी सीधी धमकी
'डुबो देंगे अमेरिका के जहाज', ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी से भड़का ईरान, ट्रंप को दी सीधी धमकी
IMF Rank 2026: IMF की लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर कितना, भारत के मुकाबले कहां खड़े नेपाल-बांग्लादेश जैसे पड़ोसी, जानें
IMF की लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर कितना, भारत के मुकाबले कहां खड़े नेपाल-बांग्लादेश जैसे पड़ोसी, जानें
अमेरिका को उलझा देख चीन ने बिछाया अपना जाल, जानें साउथ चाइना सी में ड्रैगन ने कौन सा एंट्री पॉइंट कर दिया बंद?
अमेरिका को उलझा देख चीन ने बिछाया अपना जाल, जानें साउथ चाइना सी में ड्रैगन ने कौन सा एंट्री पॉइंट कर दिया बंद?
ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
Advertisement

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के परिसीमन वाले विधेयक को लेकर गुस्से में स्टालिन, विधेयक की कॉपी को लगाई आग, बोले- 'अब होगा...'
केंद्र के परिसीमन वाले विधेयक को लेकर गुस्से में स्टालिन, विधेयक की कॉपी को लगाई आग, बोले- 'अब होगा...'
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
India Economy 2025: IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
Rare Wild Fruits Of Nepal: नेपाल के जंगलों में मिलते हैं ये 5 जादुई फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
नेपाल के जंगलों में मिलते हैं ये 5 जादुई फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
भिंडी की खेती में बस 3 बातों का रखें ध्यान, मंडी में मिलेगा टॉप रेट
भिंडी की खेती में बस 3 बातों का रखें ध्यान, मंडी में मिलेगा टॉप रेट
Embed widget