एक्सप्लोरर

भारत और चीन के विदेश मंत्रियों ने फोन पर की बातचीत, सप्लाई चेन जारी रखने पर बनी सहमति

भारत और चीन के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को फोन पर बात की. दोनों ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सार्थक कदम उठाने पर जोर दिया. इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी को मैसेज भेजकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया था.

भारत और चीन के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी को लेकर एक दूसरे से फोन पर बात की. इस दौरान दोनों देशों के मंत्रियों ने कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर चर्चा की. विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वांग यी के बीच हुई बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा है. दोनों देशों ने कोरोना वैश्विक महामारी को खत्म करने के लिए सार्थक कदम उठाने पर जोर दिया. दोनों ने मिलकर इस वायरस पर नियंत्रण पाने पर सहमति जताई. दोनों देशों ने बातचीत के दौरान माना कि इस महामारी को खत्म करने के लिए ग्लोबल सप्लाई लाइन खुला रखना चाहिए ताकि इस स्थिति पर काबू पाया जा सके.

इससे पहले शी जिनपिंग ने पीएम मोदी को मैसेज भेजा था. उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में वह भारत के साथ खड़े हैं और इस महामारी को खत्म करने में वह अपना पूर्ण योगदान देंगे. उन्होंने भारत को हर संभव मदद देने का भी भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में वह भारत के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर वह भारत की हर संभव मदद करेंगे. भारत में चीन के राजदूत सुन वेइदोंग ने एक पत्र को ट्विटर पर शेयर किया. इस पत्र में लिखा है, ‘‘कोरोना वायरस मानवता का साझा दुश्मन है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर इसका मुकाबला करने की जरूरत है. चीनी पक्ष भारत सरकार और वहां के लोगों का, महामारी से लड़ाई में समर्थन करता है.’’ 

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले 

बता दें कि भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में 4 लाख से अधिक मामले दर्ज किए हैं जबकि 3500 से अधिक लोगों की मौत हुई है. देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है. इससे पहले गुरुवार को देश में 386,452 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :-

असम में सात मई तक बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू, रात आठ से सुबह पांच बजे तक रहेगा जारी 

राजस्थान: गहलोत सरकार ने 17 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, गाइडलाइंस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget