एक्सप्लोरर

फ्लोरिडा: मास शूटिंग में हमलावर समेत तीन की मौत, 10 लोग घायल

अमेरिका के फ्लोरिडा में मास शूटिंग में तीन लोगों की मौत हो गई. जैक्सनविले पुलिस का कहना है कि तीन मृत लोगों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है. जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘मौके पर तीन लोगों की मौत, कई लोगों को वहां से ले जाया गया है.’’

मायामी: अमेरिका एक बार फिर से मास शूटिंग से दहल गया है. बीती रात देश के फ्लोरिडा शहर के जैक्सनविले में मास शूटिंग में तीन लोगों की मौत हो गई. जैक्सनविले पुलिस का कहना है कि तीन मृत लोगों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है. जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘मौके पर तीन लोगों की मौत, कई लोगों को वहां से ले जाया गया है.’’

अब सब ठीक अपने लेटेस्ट ट्वीट में जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने जानकारी दी है कि अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के बाल्टीमोर ब्रांच ने शूटिंग की जगह की जांच के बाद ये साफ किया है कि यहां अब सब ठीक है.

कुल 13 हताहत घटना में हताहत लोगों की जानकारी से भरे ट्वीट में जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने लिखा, "हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है जिनमें से एक के हमलावर होने की संभावना है. हताहतों की कुल संख्या 13 है."

शेरिफ कार्यालय ने किया लगातार अपडेट जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने पहले ट्वीट में अपील करते हुए लिखा था, "जैक्सनविले लैंडिंग में मास शूटिंग हुई है. इलाके से दूर रहें. ये इलाका सुरक्षित नहीं है. यहां से दूर रहें." इसके साथ #TheLandingMassShooting का भी इस्तेमाल किया गया.

हमलावर ने खुद को गोली मारी आपको बता दें कि फ्लोरिडा के जैक्सनविले शहर में ये गोलीबारी एक ‘वीडियो गेम टूर्नामेंट’ के दौरान हुई. जिसे लेकर शेरिफ माइक विलियम्स ने कहा, ‘‘मौके से तीन शव बरामद हुए. इनमें से एक हमलावर का शव है, जिसने गोलीबारी के बाद आत्महत्या कर ली.’’

शेरिफ ने बताया कि संदिग्ध की पहचान मैरीलैंड के बाल्टीमोर निवासी डेविड कैट्ज (24) के तौर पर हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय फायर ब्रिगेड और बचाव विभाग ‘जीएफआरडी’ ने नौ पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया. दो अन्य लोग खुद अस्पताल पहुंचे, जिन्हें गोली लगी है.’’

अमेरिका में आए दिन होते हैं ऐसे हमले आपको बता दें कि अमेरिका में आए दिन ऐसी मास शूटिंग की वारदातें होती रहती हैं जिनकी वजह से देश में गन कंट्रोल एक बड़ी बहस का हिस्सा है. इसमें एक तरफ आम लोग हैं जो दुनिया के इस सबसे शक्तिशाली देश में अपनी जान की सुरक्षा के लिए तरसते नज़र आते हैं, वहीं दूसरी तरफ बंदूक बनाने वाली कंपनियों की लॉबी है जो बंदूक के लाइसेंस से जुड़े कानून में कोई बदवाल नहीं होने देना चाहती.

आपको ये भी बता दें कि अमेरिका में बंदूक पाना मेडिकल स्टोर से दवा पाने जितना आसान है. वहीं, हाल ही में एक मास शूटिंग के बाद लोगों की मौत की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को देश के आमो -खास के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था.

मानसूनी आपदा की भयावह तस्वीरें देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget