एक्सप्लोरर

Finland Join NATO: फिनलैंड को नाटो में मिली एंट्री, 31वें देश के तौर पर मिली सदस्यता, रूस की बढ़ी चिंता

Finland: नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने फिनलैंड के नाटो से जुड़ने पर कहा कि यह वास्तव में एक ऐतिहासिक दिन है. यह गठबंधन के लिए एक महान दिन है.

Finland Join NATO: फिनलैंड (Finland)  मंगलवार ( 4 अप्रैल) को नाटो (NATO) का 31 वां सदस्य बन गया है. इसे रूस के खिलाफ अमेरिका के  तरफ से किए गए ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव की तरह देखा जा रहा है. आपको बता दे कि फिनलैंड रूस (Russia) का पड़ोसी मुल्क है. फिनलैंड रूस के साथ 1300 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. 

फिनलैंड के नाटो से जुड़ जाने के बाद अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन की ताकत दोगुनी हो जाएगी. पिछले हफ्ते नाटो के सहयोगी देश तुर्किए (Turkey) और हंगरी (Hungry) ने फिनलैंड को नाटो में शामिल होने के लिए मतदान किया था. ये प्रक्रिया एक साल के अंदर पूरी हो गई, जो हाल के इतिहास में सबसे कम समय में सबसे तेज़ सदस्यता प्रक्रिया मानी जा रही है.

मेंबरशिप से जुड़ी बाकी की औपचारिकताएं पूरी करेंगे
नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने फिनलैंड के नाटो से जुड़ने पर कहा कि यह वास्तव में एक ऐतिहासिक दिन है. यह गठबंधन के लिए एक महान दिन है. वहीं फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्टो आज ब्रसेल्स जाएंगे और नाटो की मेंबरशिप से जुड़ी बाकी की औपचारिकताएं पूरी करेंगे. इसी दौरान फिनलैंड के विदेश मंत्री नाटो की संस्थापक संधि के रक्षक, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन को औपचारिक परिग्रहण पत्र सौंपेंगे.

वहीं ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय  के सामने अपने नए सहयोगियों के बगल में देश का नीला और सफेद झंडा फहराएंगे.

फिनलैंड रूस के हमले से डर गया था
रूस के तरफ से यूक्रेन पर किए गए हमले के वजह से फिनलैंड डर गया था. दरअसल, यूक्रेन नाटो देश का सदस्य नहीं है. इस वजह से नाटो ने यूक्रेन की मदद नहीं कर पाई. इसको देखते हुए फिनलैंड ने नाटो समूह में शामिल होने का फैसला लिया. उन्हें डर था कि कही रूस हम पर आगे भविष्य में हमला न कर दे.

इस पर नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर हमला करके नाटो को कम करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिनलैंड के जुड़ जाने से उनका फैसला उल्टा पड़ गया. दूसरी ओर स्वीडन भी लगातार नाटो में जुड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तुर्किए के हस्तक्षेप की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका है.

ये भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget