एक्सप्लोरर

China Explosion: चीन के कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 11 की मौत, दर्जनों घायल

China Explosion News: चीन के शानक्सी प्रांत स्थित एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हुआ है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं, दर्जनों लोग घायल हैं. फिलहाल ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है.

China Explosion: उत्तरी चीन के शानक्सी प्रांत स्थित एक कोयला खदान में हुए विस्फोट के कारण 11 लोगों की मौत हो गई. चीन की सरकारी मीडिया ने बताया की यह हादसा सोमवार (21 अगस्त) की रात करीब 8:26 बजे यानान शहर के पास जिनताई कोयला खदान में हुआ.

सरकारी टेलीविजन ‘सीसीटीवी’ ने नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो का हवाला देते हुए कहा कि विस्फोट बेहद ही जोरदार था. धमाके के कारण खदान के आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बिल्डिंगों के कांच भी टूट गए.

सीसीटीवी के अनुसार, विस्फोट के समय लगभग 90 लोग खदान में थे, लेकिन अधिकांश लोग खदान के बहार आ चुके थे. वहीं, 9 लोग अंदर ही फंसे रह गए. जिनकी मौत हो गई. वहीं, दो लोग इस ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए थे अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

दर्जनों लोग घायल

रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्लास्ट के कारण दर्जनों लोग घायल हैं, हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं. सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के संबंध में नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है.

फरवरी में भी हुआ था ऐसा ही हादसा 

बता दें कि, इसी साल फरवरी में उत्तरी इनर मंगोलिया क्षेत्र में एक कोयला खदान ढहने से दर्जनों लोग और वाहन मलबे के पहाड़ के नीचे दब गए थे.अधिकारियों ने महीनों तक अंतिम हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया, और आखिरकार जून में केवल इतना कहा कि दुर्घटना में 53 लोग मारे गए थे.

इससे पहले दक्षिण पश्चिम चीन में दिसंबर 2022 के पहले हफ्ते में एक कोयला खदान में कार्बन मोनोऑक्‍साइड का स्‍तर बढ़ने की वजह दर्दनाक हादसा हुआ था. इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में अवैध रूप से काम करते पकड़ा गया भारतीय शख्स, कोर्ट ने लगाया हजारों पाउंड का जुर्माना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget