एक्सप्लोरर

फिदेल कास्त्रो के सबसे बड़े बेटे ने की आत्महत्या: क्यूबाई सरकारी मीडिया

क्यूबा के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्रैनमा’ ने कहा, ‘‘चिकित्सकों का एक समूह गहरे अवसाद से पीड़ित फिदेल कास्त्रो डियाज बालार्ट का कई महीनों से उपचार कर रहा था. उन्होंने सुबह आत्महत्या कर ली.’’

हवाना: क्यूबा के दिवंगत राष्ट्रपति एवं क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो के सबसे बड़े बेटे ने  आत्महत्या कर ली. वह 68 वर्ष के थे. सरकारी मीडिया ने  यह जानकारी दी. क्यूबा के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्रैनमा’ ने कहा, ‘‘चिकित्सकों का एक समूह गहरे अवसाद से पीड़ित फिदेल कास्त्रो डियाज बालार्ट का कई महीनों से उपचार कर रहा था. उन्होंने  सुबह आत्महत्या कर ली.’’

क्यूबा में उन्हें ‘‘फिदेलितो’’ के नाम से जाना जाता था. शुरूआत में उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी उनका उपचार जारी था. एक सितंबर 1949 को जन्मे फिदेल जूनियर क्रांतिकारी कास्त्रो और उनकी पहली पत्नी मिरता डियाज बालार्ट के पुत्र थे. उन्होंने कभी कोई राजनीतिक पद नहीं संभाला लेकिन वह क्यूबा में काफी लोकप्रिय थे. उनमें और उनके पिता में काफी समानता थी: दोनों लंबे थे और दोनों की घनी दाढ़ी थी.

कई क्यूबा निवासियों को वह एक सेना की वर्दी पहने उस छोटे लड़के के रूप में याद हैं जब उन्होंने क्रांति के बाद अपने पिता के साथ आठ जनवरी, 1959 को विजयी भाव के साथ हवाना में प्रवेश किया था. फिदेल कास्त्रो डियाज बालार्ट अपने पिता के साम्यवादी आदर्शों के प्रति हमेशा वफादार रहे. उन्होंने अपने पिता के निधन के 15 महीने बाद आत्महत्या कर ली. फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. उनके अंतिम संस्कार में उनके बड़े बेटे अपने पांच सौतेले भाई बहनों के साथ खड़े दिखाई दिए थे.

फिदेल जूनियर ने साम्यवादी शासित देश में परमाणु शक्ति कार्यक्रम के विकास का सूत्रपात करने में मदद की. वह एक वैज्ञानिक थे जिन्होंने पूर्व सोवियत संघ में भौतिकी की पढ़ाई की थी.वह क्यूबा सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार और देश की ‘अकेडमी ऑफ साइंसेस’ के उपाध्यक्ष के तौर पर सेवाएं दे रहे थे. वह नैनोसाइंस पर व्याख्यान देते हुए हाल में सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए थे. उन्हें इस विषय में विशेषज्ञता हासिल थी. सरकारी मीडिया ने बताया कि उनका परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारी करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget