एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: जलालाबाद में चुनावी रैली के दौरान फिदायीन हमला, 13 की मौत 40 घायल

पूर्वी नंगरहार प्रांत के कामा जिले में प्रत्याशी अब्दुल नासीर मोहम्मद के समर्थकों के बीच मौजूद एक फिदायीन ने खुद को उड़ा लिया जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग जख्मी हो गए.

जलालाबाद: अफगानिस्तान में मंगलवार को एक चुनावी रैली में हुए फिदायीन हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. इस महीने होने वाले चुनाव से पहले यह हिंसा की ताजा घटना है. संसदीय चुनाव के लिए पिछले शुक्रवार को प्रचार की औपचारिक शुरुआत के बाद यह पहला फिदायीन हमला है. प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक नजीबुल्लाह कंवल ने मृतकों की संख्या 13 बताई है. उन्होंने कहा कि कुछ घायलों की हालत नाजुक है.

प्रांतीय गवर्नर अताउल्लाह खोग्यानी ने कहा कि पूर्वी नंगरहार प्रांत के कामा जिले में प्रत्याशी अब्दुल नासीर मोहम्मद के समर्थकों के बीच मौजूद एक फिदायीन ने खुद को उड़ा लिया जिसमें 40 लोग जख्मी हो गए. उन्होंने पुष्टि की कि मोहम्मद जीवित हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि वह विस्फोट में जख्मी हुए हैं या नहीं. कई एम्बुलेंस प्रांतीय राजधानी जलालाबाद के एक अस्पताल में घायलों और शवों को पहुंचा रही हैं.

चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल अपने घायल रिश्तेदार को अस्पताल लेकर पहुंचे सैयद हुमांयू ने कहा कि मोहम्मद का भाषण सुनने के लिए हॉल में सैकड़ों लोग मौजूद थे तभी फिदायीन ने विस्फोट कर दिया. उन्होंने बताया, "विस्फोट के बाद मैंने देखा कि मेरे चारों ओर शव और खून पड़ा हुआ है. विफोस्ट की वजह से हॉल की छत वहां जमा लोगों पर गिर पड़ी."

अफगानिस्तान में 20 अक्टूबर को होने हैं संसदीय चुनाव रैली में मौजूद मलिक जरीक ने बताया कि लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं. हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी समूह ने नहीं ली है लेकिन हाल के महीनों में हुए अधिकतर फिदायीन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट लेता आया है. अफगानिस्तान में लंबे वक्त से टलते आ रहे संसदीय चुनाव में हिंसा हो रही है. यह चुनाव 20 अक्टूबर को होंगे.

स्वतंत्र चुनाव आयोग के मुताबिक, लक्षित हत्याओं में पांच उम्मीदवारों का कत्ल किया गया है. मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर कई हमले हुए हैं, जिसमें काबुल के केंद्र पर हुआ फिदायीन हमला भी शामिल है. इस हमले में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
'होर्मुज परमाणु हथियार से कम नहीं', पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने स्ट्रेट को बताया ईरान की सबसे बड़ी ताकत
'होर्मुज परमाणु हथियार से कम नहीं', पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने स्ट्रेट को बताया ईरान की सबसे बड़ी ताकत
पाकिस्तान में शहबाज सरकार की बढ़ी टेंशन, विदेश मंत्री इशाक डार के इस्तीफे की मांग, गैंगरेप में रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर बवाल
शहबाज सरकार की बढ़ी टेंशन, इशाक डार के इस्तीफे की मांग, गैंगरेप में रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर बवाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget