एक्सप्लोरर

FBI ने 9/11 हमलों पर जारी किए नए दस्तावेज, सऊदी अरब पर उठे ये सवाल

9/11 Attacks: राष्ट्रपति जो बाइडेन के जरिए इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का आदेश देने के बाद 9/11 हमले की 20वीं बरसी पर शनिवार को ये दस्तावेज जारी किए गए ,जिन्हें वर्षों तक गोपनीय रखा गया.

9/11 Attacks: अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों के लिए विमान अपहरण करने वाले सऊदी अरब के दो लोगों को मिले साजोसामान संबंधी सहयोग से जुड़ा एक गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किया है. दस्तावेज में बताया गया है कि अपहरणकर्ता अमेरिका में सऊदी अरब के अपने साथियों से संपर्क में थे, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है कि इस साजिश में सऊदी अरब के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे.

राष्ट्रपति जो बाइडेन के जरिए इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का आदेश देने के बाद 9/11 हमले की 20वीं बरसी पर शनिवार को ये दस्तावेज जारी किए गए ,जिन्हें वर्षों तक गोपनीय रखा गया. अमेरिका में जारी 16 पन्नों का दस्तावेज एफबीआई के जरिए वर्ष 2015 में उस व्यक्ति के साक्षात्कार का सारांश है जो अमेरिका में सऊदी नागरिकों के संपर्क में था, जिन्होंने हमले से पहले विमान अपहरणकर्ताओं को देश में प्रवेश करने में मदद की थी.

दस्तावेज जारी करने का दबाव

हमले में मारे गए लोगों के परिवारों ने हाल के हफ्तों में बाइडेन पर दस्तावेज जारी करने का दबाव डाला. वे लंबे समय से उन रिकॉर्ड्स को जारी करने की मांग कर रहे हैं जो न्यूयॉर्क में चल रहे उनके मुकदमे में मददगार साबित हो सकते हैं. उनका आरोप है कि सऊदी अरब के वरिष्ठ अधिकारियों की हमलों में मिलीभगत थी. सऊदी अरब सरकार हमलों में किसी भी संलिप्तता से इनकार करती रही है.

वाशिंगटन में सऊदी दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह सभी दस्तावेज जारी करने का समर्थन करता है ताकि उसकी सरकार के खिलाफ निराधार आरोप हमेशा के लिए खत्म हो जाए. ये दस्तावेज ऐसे समय सार्वजनिक किए गए हैं जब अमेरिका और सऊदी अरब के रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं. बाइडेन प्रशासन ने फरवरी में अमेरिका में कार्यरत पत्रकार जमाल खशोगी की वर्ष 2018 में हुई हत्या के मामले में सऊदी अरब के वलीअहद मोहम्मद सलमान के शामिल होने संबंधी खुफिया आकलन जारी किया था. हालांकि, शाही सदस्य को सीधे सजा देने से बचने पर डेमोक्रेट ने उसकी आलोचना की थी.

अमेरिका पर 9/11 के हमले से जुड़े दस्तावेजों को जारी करने पर पीड़ितों के रिश्तेदारों ने कहा कि यह हमले को सऊदी अरब से जोड़ने के उनके प्रयासों में उपयोगी कदम है. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले में अपने पिता ब्रूस को खो चुके ब्रेट ईगलसन ने कहा कि एफबीआई के दस्तावेज जारी होने से सच्चाई तक पहुंचने और न्याय पाने की इच्छा और तेज हुई है. पीड़ितों के वकील जिम क्रेइंडर ने एक बयान में कहा, ‘एफबीआई जांच में सामने आए तथ्य और निष्कर्ष 9/11 हमले में सऊदी अरब सरकार की जिम्मेदारी तय करने के हमारे तर्क को सत्यापित करेंगे.’

यह भी पढ़ें:
पीएम मोदी ने कहा- 9/11 ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया, इसी दिन शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था
20 Years of 9/11 Attacks: क्या अमेरिका ने आतंकी हमलों से कोई सबक सीखा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget