एक्सप्लोरर

फेसबुक के 3 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ था चोरी

फेसबुक प्रोडक्ट मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष गाय रोसेन ने शुक्रवार को बताया कि साइबर हमलावरों ने फेसबुक के कोड में भेद्यता का फायदा उठाया. कोड में यह कमी जुलाई 2017 और सितंबर 2018 के बीच रही.

वॉशिंगटन: सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने कहा है कि हाल में उसके सिस्टम को हैक किये जाने से उसके करीब तीन करोड़ उपयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं. फेसबुक के उपयोगकर्ताओं का सबसे बड़ा आधार भारत में है. फेसबुक प्रोडक्ट मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष गाय रोसेन ने शुक्रवार को बताया कि साइबर हमलावरों ने फेसबुक के कोड में भेद्यता का फायदा उठाया. कोड में यह कमी जुलाई 2017 और सितंबर 2018 के बीच रही. इस कमी को अब दूर कर दिया गया है. हालांकि, इससे पहले हमलावरों ने एकाउंट से एकाउंट जाने के लिये स्वचालित तकनीक का इस्तेमाल किया जिससे वे उपयोगकर्ताओं, उनके दोस्तों, दोस्तों के दोस्तों के एक्सेस टोकन को चुरा सके और इस तरह उन्होंने लगभग 400,000 लोगों के एकाउन्ट में सेंधमारी की. रोसेन ने बताया, ‘‘हमलावरों ने दोस्तों की इन 400,000 लोगों की सूची के एक हिस्से का इस्तेमाल करीब तीन करोड़ लोगों का एक्सेस टोकन चुराने में किया. 1.5 करोड़ लोगों से हमलावरों ने दो तरह की सूचना हासिल की। इसमें नाम और संपर्क का ब्यौरा जैसे फोन नंबर, ई-मेल या दोनों। यह इस पर निर्भर करता था कि लोगों ने अपने प्रोफाइल में क्या डाल रखा था.’’ अन्य 1.4 करोड़ लोगों के लिए हमला संभावित रूप से अधिक हानिकारक था क्योंकि हैकरों ने उनके नाम और संपर्क विवरण के साथ-साथ यूजर नेम, लिंग, स्थान, भाषा, रिश्ते की स्थिति, धर्म, गृहनगर, जन्मतिथि, फेसबुक का इस्तेमाल करने के लिये उपयोग किये जाने वाले उपकरण, शिक्षा, कार्य विवरण, उन स्थानों पर जहां हाल में वे गए, लोग या पेज जिन्हें वे फॉलो करते हैं और 15 सबसे हाल के सर्च भी हासिल कर लिये थे. रोसेन ने बताया कि शेष दस लाख लोग जिनके एक्सेस टोकन चोरी हो गए थे, हमलावरों ने उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं हासिल की. उन्होंने कहा कि फेसबुक ने दो हफ्ते पहले ही उपयोगकर्ताओं के एकाउन्ट को सुरक्षित कर लिया है और उन्हें फिर से लॉग आउट करने या अपने पासवर्ड बदलने की आवश्यकता नहीं है. कंपनी ने कहा कि इस हमले ने फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेंजर, मैसेंजर किड्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, ऑकुलस, वर्कप्लेस, थर्ड-पार्टी ऐप, भुगतान, पेज, और विज्ञापन या डेवलपर एकाउन्ट को प्रभावित नहीं किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget