एक्सप्लोरर

Omicron Variant: ओमिक्रोन संक्रमण को रोकने के लिए दो मास्क पहनना कितना है कारगर? जानें एक्सपर्ट की राय

Omicron Variant: हॉन्ग कॉन्ग के चाइनीज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने यह दावा किया है कि सर्जिकल मास्क के ऊपर कपड़े का मास्क पहन कर ओमिक्रोन वेरिएंट के संक्रमण को कम किया जा सकता है.

Omicron Variant: दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने तहलका मचा रखा है. जिसे लेकर कई देशों में हुए शोध पर रिसर्चर और वैज्ञानिक अपना मत रख रहें हैं. जहां कई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि यह कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक है तो वहीं कई रिसर्च में इस बात का भी जिक्र है कि यह डेल्टा वेरिएंट जितनी तबाही नहीं मचाएगा. वहीं हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो फेस मास्क पहनने से ओमिक्रोन वेरिएंट के संक्रमण से बचा जा सकता है.

दरअसल हांगकांग के दो वायरस विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च जोखिम वाले लोगों को ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचने के लिए दो फेस मास्क पहनने पर विचार करना चाहिए. हॉन्ग कॉन्ग के चाइनीज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और सरकार की वैज्ञानिक समिति के सदस्य डेविड हुई ने सर्जिकल मास्क के ऊपर कपड़े का मास्क पहनने पर जोर दिया है.

प्रोफेसर डेविड हुई का कहना है कि सर्जिकल मास्क जो अक्सर बहुत ढीला होता है, उसके द्वारा कवर नहीं किए गए अंतर को कम करने के लिए कपड़े का मास्क पहनना बेहद जरूरी है. जिससे कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ रहे खतरे को कम किया जा सकता है. उनका कहना है कि उच्च जोखिम वाले समूहों, संक्रमण वाले क्षेत्रों के लोगों और सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले लोगों को दो मास्क का उपयोग जरूरी तौर पर करना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः
दिल्ली में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड! स्वास्थ्य मंत्री सत्येद्र जैन ने कहा- आज जाएंगे 27 हजार 500 नए केस, लॉकडाउन पर कही ये बात

एक प्रसिद्ध माइक्रोबायोलॉजिस्ट यूएन क्वोक युंग ने स्थानीय रेडियो को बताया कि पुरानी बीमारियों वाले लोग या जिन्हें कोरोना वैक्सीन नहीं मिली है, साथ ही हवाई अड्डे के कर्मचारियों जैसे हाई रिस्क वाले वर्करों को भी डबल-मास्किंग पर विचार करना चाहिए, जो फ़िल्टरिंग क्षमताओं को बढ़ावा देने में मदद करता है. 

माइक्रोबायोलॉजिस्ट यूएन क्वोक युंग ने इसके साथ ही कहा है कि हांगकांग में कम मामलों को देखते हुए फिलहाल N95 मास्क को व्यापक रूप से अपनाने की अभी कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि N95 मास्क अधिक महंगे हैं और रोजमर्रा के उपयोग के साथ सांस लेना अधिक कठिन है. 


इसे भी पढ़ेंः
COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, अबतक 200 से अधिक पुलिस के जवानों ने तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget