एक्सप्लोरर

Trending: इंग्लैंड की लाइब्रेरी में 58 साल बाद किताब लौटाने पहुंचा शख्स, 42.5 लाख रुपये का लगा फाइन, फिर हुआ ये...

यह दिलचस्प घटना इंग्लैंड की डडली लाइब्रेरी की है. इस लाइब्रेरी से 1964 में एक शख्स ने किताब ली थी और वह इसे लौटाना भूल गया. 58 साल बाद वह अचानक बुक लौटाने पहुंचा तो सब हैरान हुए.

England Man Return Library Book After 58 Year: लाइब्रेरी में इशू कराई गई किताबों को लौटाने में कई लोग देरी कर देते हैं. किताबों का लेट लौटाना कोई नई बात नहीं है. अक्सर किसी मजबूरी में लोग 10-15 दिन या ज्यादा से ज्यादा 1 महीने तक की देरी कर बैठते हैं, लेकिन कोई आपसे ये कहे कि किसी लाइब्रेरी में करीब 58 साल बात कोई किताब लौटाई गई हो तो आप शायद भरोसा न करें और हैरान भी हों, लेकिन यह सच है.

इंग्लैंड में हाल ही में एक व्यक्ति ने एक पुस्तक लौटाई है जो 1964 में इशू हुई रथी. घटना इंग्लैंड की डडली लाइब्रेरी की है. इस लाइब्रेरी के अनुसार पुस्तकालय में काम करने वाला एक कर्मचारी उस समय हैरान रह गया जब व्यक्ति 58 साल बाद एक किताब लौटाने आया. उसे यह किताब 1964 में वापस करनी थी.

76 साल का शख्स पहुंचा किताब लौटाने

ब्रिटेन की मेट्रो न्यूज में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, डेविड हिकमैन, 76 साल की उम्र, 58 सालों बाद बुक वापस करने के लिए आए. लेट पेनल्टी के रूप में उनसे लाइब्रेरी ने करीब 42,340 पाउंड यानी करीब 42.5 लाख रुपये वसूले. हालांकि बाद में ये पेनल्टी लौटा दी गई. डेविड सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हैं फिलहाल उनकी आय का स्रोत पेंशन है.

1964 में हादसे के बाद ली थी यह किताब

रिपोर्ट के मुताबिक, हिकमैन 1964 में जब 17 साल के थे, तब उन्होंने लाइब्रेरी से "द लॉ फॉर मोटरिस्ट्स" किताब ली थी. उस वक्त वह शहर के मेयर काउंसलर डब्ल्यूजीके ग्रिफिथ्स की कार से टकराकर घायल हुए थे. हिकमैन उस हादसे के बारे में कहते हैं, “मैं उस वक्त फोर्ड कार में था, उन दिनों वह काफी पॉपुलर थी. हादसे के बाद मैंने समय बिताने के लिए यह किताब लाइब्रेरी से उधार ली थी. हादसे के बाद कुछ समय मैं कानूनी मामले निपटाने में व्यस्त रहा. इसके बाद दूसरे काम आते गए और मैं लाइब्रेरी की किताब लौटाने के प्लान टालता रहा. इसके बाद मैं इसे एक दराज में रखकर भूल गया. फिर मैं लंदन चला गया, जहां जाकर किताब को पूरी तरह भूल गया."

इस हफ्ते होमटाउन आए तो आया याद

इस हफ्ते जब वह 76 साल की उम्र में अपने होमटाउन वापस आए तो फिर से वह किताब याद आई और उन्होंने इसे लौटाने का फैसला किया. नियमों के अनुसार, हिकमैन पर प्रति दिन 20 पेंस के हिसाब से जुर्माना के रूप में £42,340 का जुर्माना यानी करीब 42.5 लाख रुपये का बिल लिया गया, लेकिन लाइब्रेरी ने उनकी कहानी सुनने के बाद यह पेनल्टी माफ करने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें

Poland Greece Flight: पोलैंड-ग्रीस फ्लाइट में बम की खबर, एयरफोर्स ने एथेंस में करा दी इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget