एक्सप्लोरर

एलन मस्क की कंपनी SpaceX को नासा से मिला 2.9 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट, चंद्रमा पर जाने के लिए बनाएगी स्पेसक्राफ्ट 

एलन मस्क की स्पेस कंपनी SpaceX को चंद्रमा पर जाने के लिए अंतरिक्ष यान बनाने का ठेका मिला है. SpaceX ने  2.9 अरब डॉलर का यह कॉन्ट्रैक्ट जेफ बेजोस की कंपनी को पछाड़कर हासिल किया है. 

वॉशिंगटनः अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शुक्रवार को कहा कि एलन मस्क की स्पेस कंपनी SpaceX को चंद्रमा पर जाने के लिए स्पेसक्राफ्ट बनाने का 2.9 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. मस्क की कंपनी 2024 की शुरुआत में चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला स्पेसक्राफ्ट बनाएगी. एलन मस्क की कंपनी ने जेफ बेजोस की कंपनी को पछाड़कर यह कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. फोर्ब्स के अनुसार जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और एलन मास्क अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.  

मस्क की स्पेसएक्स ने अकेले बोली लगाई, जबकि अमेजन के संस्थापक बेजोस की ब्लू ओरिजिन ने लॉकहीड मार्टिन कॉर्प, नॉर्थरोप ग्रुमैन कॉर्प और ड्रेपर के साथ मिलकर बोली लगाई. वहीं इस कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने की रेस में शामिल रही एक ओर कंपनी डायनेटिक्स, लीदोस होल्डिंग्स इंक की एक यूनिट है.

आर्टेमिस प्रोग्राम का हिस्सा है ये कॉन्ट्रैक्ट
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का स्पेसएक्स के साथ पहले वाणिज्यिक मानव लैंडर के लिए किया गया यह कॉन्ट्रैक्ट उसके आर्टेमिस प्रोग्राम का हिस्सा है.  कॉन्ट्रैक्ट के बाद नासा ने कहा कि लैंडर दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर ले जाएगा.
 
एलन ने ट्वीट कर शेयर की जानकारी
नासा के कार्यवाहक प्रशासक स्टीव जुर्स्की ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा करते हुए कहा, "हमें जल्द से जल्द अगली लैंडिंग पूरी करनी चाहिए." जुर्स्की ने कहा कि, यदि वे इसे पूरा कर पाते हैं तो 2024 में हम चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की तैयारी कर सकत हैं. वहीं, एलन मस्क ने कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद ट्विटर लिखा, "नासा रूल्स !!"  

2024 तक चंद्रमा की सतह मानव भेजने का लक्ष्य
नासा ने कहा कि स्पेसएक्स की स्टारशिप में अंतरिक्ष यात्रियों की मून वॉक के लिए एक बड़ा केबिन और दो एयरलॉक शामिल हैं और इसका आर्किटेक्टर चंद्रमा, मंगल और अंतरिक्ष में दूसरे डेस्टिनेशन के लिए रीयूजेबल लॉन्च और लैंडिंग सिस्टम के तहत डेवलप किया जाएगा. स्पेसएक्स का स्पेसक्राफ्ट करीब पांच दशक बाद पहली बार चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारेगा. नासा ने अपने आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत 2024 तक चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यात्री को उतारने का लक्ष्य बनाया है.
  
यह भी पढ़ें

जो बाइडेन ने जापान के साथ साझेदारी को बताया अहम, कहा- मिलकर करेंगे चीन की चुनौतियों का सामना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget