एक्सप्लोरर

Twitter Deal: कंपनी को टर्मिनेट अधिकारियों को देने पड़ेंगे 100 मिलियन डॉलर, जानिए पराग अग्रवाल को मिलेगा कितना पैसा

Elon Musk News: पराग अग्रवाल को कंपनी के सीईओ के रूप में नियुक्त किया था. अब उन्हें 12 महीनों के भीतर नौकरी से निकाला जा रहा है, तो कंपनी उन्हें लगभग 42 से 50 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगी.

Elon Musk Twitter Deal: ट्विटर के नए मालिक बनते ही एलन मस्क (Elon Musk) ने इस सोशल मीडिया कंपनी के चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को जॉब से निकाल दिया. इनमें भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agarwal), कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल और जनरल काउंसल सियान एजेट हैं. कंपनी से निकालने जाने के एवज में इस सभी को एक बड़ी धनराशि दी जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal), सीएफओ नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट को हर्जाने के तौर पर कंपनी कुल 100 मिलियन डॉलर खर्च करेगी.

पराग कितने हर्जाने के हकदार?

बताया जा रहा है कि इसमें सबसे ज्यादा शेयर पराग अग्रवाल का ही रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के सीईओ के रूप में नियुक्त होने के बाद उन्हें 12 महीनों के भीतर ही नौकरी से निकाला जा रहा है, तो इस कंडीशन में कंपनी उन्हें लगभग 42 से 50 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगी. गौरतलब है कि पराग अग्रवाल नियुक्ति नवंबर 2021 में पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के ट्विटर छोड़ने के बाद हुई थी. पराग ने ट्विटर में बतौर सीईओ ज्वाइन किया था.

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, पराग अग्रवाल को एक साल से भी कम वक्त के भीतर ही कंपनी में बतौर सीईओ नियुक्त किया गया था. अब जब उन्हें अपने पद से हटाया जा रहा है, तो वह कंपनी से लगभग 50 मिलियन डॉलर पाने के हकदार बन जाते हैं. उसी तरह कंपनी के सीएफओ नेड सेगल 37 मिलियन डॉलर और कानूनी, नीति और ट्रस्ट के चीफ विजया गड्डे 17 मिलियन डॉलर बतौर हर्जाना पाने के हकदार हैं. 

मस्क ने तीन अन्य अधिकारियों को निकाला

बताया जा रहा है कि एलन मस्क ने ट्विटर का बॉस बनते ही कंपनी के तीन और प्रमुख अधिकारियों की नौकरी से निकाल दिया है. इस मामले से परिचित लोगों ने कहा कि गुरुवार को सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मस्क के पदभार संभालने के बाद ट्विटर के तीन और अन्य प्रमुख अधिकारी कंपनी से बाहर कर दिया गया. उनके बाहर निकलने से छह महीने से अधिक समय तक सार्वजनिक और कानूनी तकरार हुई, जो अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क के सीईओ की नौकरी पर कब्जा करने के साथ समाप्त हो गई है.

पिछले साल ही सीईओ बने थे पराग अग्रवाल

ट्विटर के प्रॉक्सी के मुताबिक, पराग अग्रवाल कंपनी में पहले चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे. उनके काम को देखते हुए पिछले साल नवंबर में उन्हें कंपनी का सीईओ बनाया गया था. 2021 में उनके हर्जाने की कुल कीमत 30.4 मिलियन डॉलर थी.

इसे भी पढ़ेंः- MHA Chintan Shivir: वन नेशन वन पुलिस यूनिफॉर्म, कलम वाला नक्सलवाद और बंदूक वाला नक्‍सलवाद, पढ़ें और क्‍या बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget