एक्सप्लोरर

Elon Musk ने बोलना शुरू किया तो मीटिंग छोड़कर चले गए ट्विटर के कई कर्मचारी, कंपनी में लगी इस्तीफों की झड़ी

एलन मस्क ने पिछले महीने 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया था. उन्होंने भारत में 200 से अधिक कर्मचारियों सहित ट्विटर के करीब 3,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया.

Elon Musk Twitter: ट्विटर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने अपने हिसाब से कंपनी में कई बदलाव किए हैं. इन बदलावों का सीधा असर कर्मचारियों की नौकरियों पर पड़ रहा है. मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार को एलन मस्क जब अपने कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे तो उस दौरान कई कर्मचारी मीटिंग छोड़ गए. मस्क मीटिंग में बोलते रहे और कई कर्मचारी बीच में ही मीटिंग को छोड़ गए, क्योंकि उन्होंने पहले ही इस्तीफा देने का मन बना लिया था.

दरअसल, इस सबकी शुरुआत एलन मस्क के एक नए अल्टीमेटम के बाद हुई. बुधवार को मस्क ने कंपनी के कर्मचारियों को 'हार्डकोर वर्क' अल्टीमेटम दिया और एक गूगल फॉर्म के माध्यम से यह पूछा गया कि क्या कर्मचारी इस नीति पर काम करने के लिए तैयार हैं, अगर नहीं, तो वे कंपनी छोड़ सकते हैं और उन्हें तीन महीने का वेतन दिया जाएगा. कंपनी की इस पॉलिसी से नाखुश कई कर्मचारियों ने इस्तीफा सौंप दिया. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्तीफों के बाद से ट्विटर का काम काफी हद तक प्रभावित हुआ है और ट्विटर ने दफ्तर को बंद करने का भी फैसला लिया है.

मस्क के आते ही ट्विटर में मची अफरा-तफरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने कर्मचारियों से कहा है कि उन्हें कंपनी को सफल बनाने के लिए "हाईकोर" होने की आवश्यकता है. बता दें कि पिछले महीने 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण कर लिया था. उन्होंने भारत में 200 से अधिक कर्मचारियों सहित ट्विटर के करीब 3,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. एलन मस्क को अपने इस फैसले के लिए लगातार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है.

NYT की रिपोर्ट में कहा गया है  "इतनी कम अवधि में इतने सारे कर्मचारियों की छटनी ने इस बात पर सवाल खड़ा कर दिया है कि ट्विटर कैसे प्रभावी ढंग से काम करता रहेगा." रिपोर्ट में कंपनी के एक FAQ के हवाले से कहा कि कर्मचारियों को "कार्यालय से अधिकतम काम करना होगा" और "अपना काम उच्चतम स्तर पर करने के लिए आवश्यक घंटे काम करना होगा."

ये भी पढ़ें- इजराइल: गाजा में एक शरणार्थी शिविर की इमारत में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget