एक्सप्लोरर

X Cyber Attack: 3 घंटे तक मस्क की टेंशन बढ़ाता रहा हैकर ग्रुप Dark Storm Team, बताया कैसे X को घुटनों पर ला दिया

X पर साइबर अटैक करने वाला हैकिंग ग्रुप 'डार्क स्टॉर्म टीम' पहले भी कई सरकारी और प्राइवेट संस्थानों पर अटैक कर चुका है. इसने पिछले साल नाटो देशों और इजराइल पर भी साइबर अटैक की धमकी दी थी.

X Cyber Attack: भारत समेत दुनियाभर में सोमवार (10 मार्च) को एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) का सर्वर कई बार डाउन हुआ. हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने एक्स पर साइबर अटैक की जिम्मेदारी ली. इस ग्रुप ने टेलीग्राम पर बताया कि उसने एक्स का सर्वर डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक करके डाउन किया. 

डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS)अटैक हैकिंग से अलग है, लेकिन एक तरह का साइबर अटैक है. इसमें हैकर्स किसी वेबसाइट या सर्वर पर इतना अधिक फर्जी ट्रैफिक भेजते हैं कि वो ठप हो जाता है और उस वेबसाइट का सर्वर डाउन हो जाता है. इस साइबर अटैक में कई अलग-अलग कंप्यूटर या बॉटनेट (BotNet) का इस्तेमाल करके एक ही समय में सर्वर पर बड़ी संख्या में रिक्वेस्ट भेजे जाते हैं, जिससे वह अधिक लोड के कारण काम करना बंद कर देता है. 

डार्क स्टॉर्म टीम कब चर्चाओं में आया?

एक्स के सर्वर को  DDos अटैक से डाउन करने की जिम्मेदारी लेने वाला 'डार्क स्टॉर्म टीम' एक कुख्यात हैकर ग्रुप है, जो फिलिस्तीन का समर्थक है. यह ग्रुप पहले भी कई सरकारी और प्राइवेट संस्थानों पर साइबर अटैक कर चुका है. ये चर्चाओं में तब आया जब इसने फरवरी 2024 में NATO देशों, इजराइल और उसके सहयोगियों पर साइबर अटैक करने की धमकी दी थी. इस ग्रुप के हैकर्स संगठित रूप से साइबर अटैक करने के लिए दुनियाभर में कुख्यात हैं. पिछले साल फरवरी में अन्य हैकर ग्रुप के साथ मिलकर इसने अमेरिका के दो बड़े एयरपोर्ट सैन फ्रांस्सिको और लॉस एंजिलिस के सर्वर को DDOs अटैक करके डाउन किया था. अक्टूबर 2024 में न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट के सर्वर को भी DDos अटैक करके कुछ मिनट के लिए डाउन कर दिया था.

X पर कब हुआ था साइबर अटैक?

भारत में सोमवार (10 मार्च) को तीन बार एक्स का सर्वर डाउन हुआ. पहली बार दोपहर करीब तीन बजे, दूसरी बार शाम करीब 7.20 बजे और तीसरी बार रात करीब 9.30 बजे एक्स पर पोस्ट काफी देर से नजर आ रही थी. सर्वर डाउन होने के बाद एलन मस्क ने कहा था कि एक्स पर साइबर अटैक हुआ है. उन्होंने कहा कि वैसे तो रोजाना अटैक का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार भारी संसाधनों का इस्तेमाल किया गया है. इसमें कोई बड़ा ग्रुप या बड़ा देश शामिल है. 

यह भी पढ़ें- X पर साइबर अटैक के पीछे यूक्रेन! एलन मस्क ने कहा- वहां के IP एड्रेस का हुआ इस्तेमाल

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget