एक्सप्लोरर

एलन मस्क ने ट्विटर ऑफिस में दिखाई काले रंग की #Stay@Work छपी टी-शर्ट, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

Elon Musk News: एलन मस्क ने ट्विटर की कमान अपने हाथ में लेने के बाद से कंपनी के लगभग आधे कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उनके इस कदम के लिए उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा.

Twitter Elon Musk: ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) हर दिन कंपनी से जुड़ी कोई नई अपडेट दे रहे हैं. मस्क ट्विटर की कमान संभालने के बाद इसके हेडक्वार्टर की भी कई तस्वीरें ट्वीट कर चुके हैं. टेस्ला और स्पेस एक्स के संस्थापक ने एक काले रंग की टी-शर्ट की एक तस्वीर ट्वीट की, जिस पर "#Stay@Work" छपा था. मस्क ने फोटो के साथ ट्वीट कर लिखा, "बहुत बढ़िया नया ट्विटर मर्च!" मस्क के ट्विटर पर इसे शेयर करने के बाद से यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. 

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

एलन मस्‍क के इस ट्वीट पर कुछ लोग उनपर तंज कस रहे हैं तो कुछ फनी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "एलन मस्क ने एक अजीब तरह से ट्विटर कर्मचारियों को बताया कि उन्हें वास्तव में कड़ी मेहनत करनी होगी और उनमें से ज्यादातर चले गए. उनमें से ज्यादातर ट्विटर छोड़ने के बाद अब बेहतर और ज्यादा कुशल हैं." एक अन्य यूजर ने लिखा, "पूंजीवाद काम करता है. जो लोग इससे नफरत करते हैं, नहीं."

एक दिन पहले भी किया था ट्वीट

इससे एक दिन पहले ही बुधवार को मस्क ने ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को ऑफिस का एक वीडियो शेयर किया था. उसमें उन्होंने ट्विटर हेडक्वार्टर में मिली एक टी-शर्ट को दिखाया था. वीडियो में मस्क "#StayWoke" लिखी एक टी-शर्ट को दिखाते नजर आ रहे थे. मस्क ने एक लॉफिंग इमोजी के साथ इस वीडियो को शेयर किया था. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा, "ट्विटर हेडक्वार्टर की एक अलमारी में यह देखिए क्या मिला." एलन मस्क का ये वीडियो शेयर करने के साथ ही खूब वायरल भी हुआ था.

ट्विटर से आधे कर्मचारी निकाले

ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से एलन मस्क कंपनी के आधे से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं. इनमें ट्विटर के सीईओ रहे पराग अग्रवाल भी शामिल हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने ट्वीटर की कमान संभालने के एक महीने के भीतर ही कंपनी से 75000 कर्मचारिओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कंपनी में कर्मचारियों की छटनी को देखते हुए एक दो दिन पहले ही ट्विटर के फ्रांस हेड ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. ट्विटर से इतनी बढ़ी तादाद में कर्मचारियों की छटनी करने पर एलन मस्क की काफी आलोचना भी कई गई थी.

इसे भी पढ़ेंः-

Measles: तीन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं बच्चों में खसरे के मामले; रांची, अहमदाबाद और मलप्पुरम में हाई लेवल केंद्रीय टीम तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget