एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: कंगाल श्रीलंका में खाने की चीजों की किल्‍लत, सरकार ने भारत से मंगवाए 20 लाख अंडे

Sri Lanka News: कंगाली से जूझ रहे पड़ोसी मुल्‍क श्रीलंका में खाद्य पदार्थों की किल्‍लत मची हुई है. ऐसे में वहां की सरकार खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत से कई तरह की चीजें आयात कर रही है.

Sri Lanka India Trade: हिंद महासागर स्थित द्वीपीय देश श्रीलंका (Sri Lanka) ने अपने यहां खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत (India) से 20 लाख अंडे मंगवाए. इसी तरह कुछ और खाद्य पदार्थ भी खरीदे गए हैं. यह जानकारी श्रीलंका के व्यापार मंत्री नलिन फर्नान्डो ने दी.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापार मंत्री नलिन फर्नान्डो ने बृहस्पतिवार (23 मार्च) को श्रीलंका की संसद में कहा कि उनके स्टेट ट्रेडिंग जनरल कॉरपोरेशन ने अंडों का आयात किया है. उन्‍होंने बताया कि अंडों का आयात भारत से किया गया है और उनकी खेप लंका पहुंच भी चुकी है. फर्नान्डो ने कहा कि अब तीन दिन के भीतर अंडों को बाजार में पहुंचा दिया जाएगा. 

बाजार में मची अंडों की किल्‍लत 
संसद में श्रीलंका के व्यापार मंत्री ने कहा कि देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिमंडल समिति ने अंडे आयात करने का फैसला किया था. इससे पहले, जनवरी में जब बाजार में अंडों की कमी पड़ गई थी तो पशु उत्पादन और स्वास्थ्य विभाग ने भारत और पाकिस्तान से अंडे के आयात को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था क्योंकि दोनों ही देशों से इससे पहले बीते 6 माह के दौरान बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे. श्रीलंका के स्वास्थ्य विभाग ने तब कहा था कि अंडे उसी देश से मंगवाए जाने चाहिए जहां बीते 6 महीने में बर्ड फ्लू के मामले सामने नहीं आए हों.

आईएमएफ से मिला है श्रीलंका को पैसा
बता दें कि श्रीलंका को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से आर्थिक पैकेज मिला है. श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने इसकी जानकारी कल ही संसद को दी. विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्‍हें 330 मिलियन डॉलर की पहली किस्त मिल गई है. उन्‍होंने बताया कि अब उनके सरकारी अधिकारी अप्रैल के तीसरे हफ्ते में बॉन्डहोल्डर्स और बाइलेटरल लेनदारों के साथ अगले दौर की बातचीत शुरू करेंगे.

यह भी पढ़ें: दिवालिया श्रीलंका को IMF से मिल गया 17वां बेलआउट पैकेज, कंगाल पाकिस्‍तान की हुकूमत अब भी उधार रकम को तरस रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget