एक्सप्लोरर

कुछ ही घंटों में आए कई भूकंप के झटके, कांपने लगी धरती, दहशत में घरों से भागे लोग

Earthquake Update: बीते कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस हुए. इसकी वजह से कुछ जगहों पर नुकसान भी हुआ.

भूकंप की वजह से अभी तक कई देश बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. बीते कुछ दिनों में कई जगहों पर भूकंप आ चुका है. अब गुरुवार को चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई. इससे ठीक पहले अलास्का में भी भूकंप आया था. लोग दहशत में आ गए थे. वे झटके महसूस करके घरों से बाहर भागे.

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक गुरुवार को 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया. वहीं अलास्का में 7.3 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था. इसकी वजह से सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी.

चिली में अब तक कई बार आ चुका है भूकंप

चिली के वालेनार के पास 16 जुलाई को भूकंप आया था. रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.4 मापी गई थी. वहीं कैलाम के पास 13 जुलाई को भूकंप आया था. इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई थी. चिली प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जिसके कारण यह भूकंप की वजह से काफी ज्यादा संवेदनशील है. यहां 2008 में 8.8 की तीव्रता का भूकंप भी आ चुका है, जो कि काफी ज्यादा घातक था.

भूकंप की वजह से सैकड़ों लोगों की जा चुकी है जान

इस साल जनवरी में तिब्बत में काफी भयानक भूकंप आया था. इसकी रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता थी. तिब्बत में आए भूकंप में 128 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं करीब 188 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे. इसके इसी साल मार्च में म्यांमार से थाईलैंड तक भूकंप आया था. इसमें 59 लोगों की मौत हुई थी. नेपाल में साल 2015 में भयानक भूकंप आया था. काठमांडू के आसपास का इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ था. दावा किया गया था कि इसकी वजह से नौ हजार लोगों की मौत हुई थी. भारत में भी कई बार भूकंप आ चुका है. गुजरात के भुज में 2001 में काफी भयानक भूकंप आया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget