एक्सप्लोरर

Earthquake: पापुआ न्यू गिनी और तिब्बत में लगे भूकंप के तेज झटके, अलर्ट जारी, सुनामी आने की आशंका

यूएसजीएस का कहना है कि भूकंप क्षेत्र में नरम जमीन के ढीले होने से वहां रहने वालों को नुकसान होने की आशंका है, हालांकि पापुआ न्यू गिनी के जिस हिस्से में भूकंप आया है, वह क्षेत्र बहुत कम आबादी वाला है.

Earthquake in Papua New Guinea: तिब्बत और ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित पापुआ न्यू गिनी में सोमवार (3 मार्च) सुबह (स्थानीय समय के अनुसार) भूकंप के झटके लगे. तिब्बत के शिजांग में जहां रिक्टर स्केल पर 4.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया तो उत्तर-पश्चिमी पापुआ न्यू गिनी में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, सोमवार सुबह पापुआ न्यू गिनी में आया भूकंप तटीय शहर वेवाक से 97 किलोमीटर (60 मील) की दूरी पर 62 किलोमीटर की गहराई में आया. यह भूकंप स्थानीय समयानुसार करीब सुबह 4 बजे आया. हालांकि सुनामी का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था.

यूएसजीएस ने जताई अधिक नुकसान की आशंका

यूएसजीएस का कहना है कि भूकंप क्षेत्र में नरम जमीन के ढीले होने से वहां रहने वालों को नुकसान होने की आशंका है, हालांकि यह क्षेत्र बहुत कम आबादी वाला है. सीस्मोलॉजी एजेंसी ने कहा कि इस तरह जमीन का ढीलापन, जिसे द्रवीकरण के रूप में जाना जाता है, जमीन के पर्याप्त धंसने का कारण बन सकता है. इन दोनों ही स्थिति में बड़ा नुकसान हो सकता है. बताया गया है कि इस भूकंप ने पापुआ न्यू गिनी द्वीप पर इंडोनेशिया के साथ सीमा से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में एक पूरे क्षेत्र को हिला दिया.

फरवरी में भी आया था यहां तेज भूकंप

बता दें कि सोमवार को जिस हिस्से में ज्यादा भूकंप आया, वह न्यू ब्रिटेन एरिया है. यह पूर्वी पापुआ न्यू गिनी में एक द्वीपसमूह का हिस्सा है. इसी साल फरवरी के अंत में भी यहां 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था. इस भूकंप से भी काफी नुकसान पहुंचा था. 

आगे भी बना हुआ है खतरा

यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप तटीय शहर वेवाक से 97 किलोमीटर की दूरी पर 62 किलोमीटर की गहराई में आया. अभी इसका खतरा टला नहीं है. इस भूकंप की वजह से सुनामी का भी खतरना बना हुआ है, लेकिन अभी इसकी चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि सोमवार को आए भूकंप से नुकसान का अभी पता नहीं चला है. वहीं बात अगर तिब्बत की करें तो यहां भूकंप के झटके से लोगों में काफी घंटे तक डर का माहौल रहा.

ये भी पढ़ें

'कांग्रेस राज में कैसे एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए'- 'कांग्रेस फाइल्स' का पहला एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget