एक्सप्लोरर

Earthquake In Pakistan: आखिर क्यों इस पाकिस्तानी ने कहा- भूकंप के लिए इमरान खान पर FIR होगी? वायरल हो रहा ट्वीट

Earthquake In Pakistan: भूकंप की वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भारी नुकसान हुआ है. कई लोगों की जान चली गई है.

Earthquake In Pakistan: अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र (Hindukush) में मंगलवार (21 मार्च) रात 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप ने न सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पाकिस्तान और भारत तक को हिला दिया. इस भूकंप में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं.  अफगानिस्तान की बात करें तो यहां 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पाकिस्तान में 2 औरतों समेत 11 लोग भूकंप की वजह से मारे गए हैं. 

इसी बीच भूकंप के बाद पाकिस्तान में ट्विटर यूजर्स अलग-अलग तरह का कमेंट करने लगे हैं. पाकिस्तान में एक ट्विटर यूजर ने भूकंप के बाद लिखा कि क्या इसके लिए भी इमरान खान पर FIR होगी. ये भूंकप एक इशारा है उनके लिए जो समझ सकते हैं.


Earthquake In Pakistan: आखिर क्यों इस पाकिस्तानी ने कहा- भूकंप के लिए इमरान खान पर FIR होगी? वायरल हो रहा ट्वीट

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने क्या कहा

पाकिस्तान में आए भूकंप ने आर्थिक मार झेल रहे देश को एक और तबाही का मंजर दिखा दिया है. लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर, झेलम, शेखूपुरा, स्वात, नौशेरा, मुल्तान, स्वात, शांगला सहित विभिन्न स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. कई जगहों पर भूकंप से मकान ढ़ह गए हैं. भूकंप के बाद ऑफ्टरशॉक का डर अभी भी लोगों को सता रहा है.

पाकिस्तान में गिरी मकान की छत

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार ने बताया कि भूकंप के समय, रावलपिंडी के एक बाजार में भगदड़ की सूचना मिली. खबर में कहा गया है कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम पांच सदस्य घायल हो गए.

पूर्व PM के खिलाफ दायर मामले बढ़कर 80 हुए
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ 2 मामलों में अदालत गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर चुकी है, हालांकि वह अपने समर्थकों के सहारे और हाईकोर्ट से राहत पाकर जेल जाने से बचते रहे हैं. पाकिस्‍तान में उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ जगह-जगह पुलिस शिकायतें दर्ज कर रही है.

इमरान खान के खिलाफ दायर मामलों की कुल संख्या 80 हो गई है. पाकिस्‍तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद न्यायिक परिसर में सुनवाई के दौरान इमरान खान के समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की मुश्किलें बढ़ी हैं. हाल में इमरान के अगुवाई वाली पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ इस्लामाबाद के गोलरा शरीफ पुलिस स्टेशन में सरकारी वाहनों को आग लगाने, पुलिस अधिकारियों पर हमला करने और उनके हथियार छीनने का मामला दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget