एक्सप्लोरर

भूकंप के तेज झटकों से फिर कांप उठी धरती, डर से सहम गए लोग, जानें ताजा अपडेट

Myanmar EARTHQUAKE: भूकंप की वजह से लोग सहम गए. हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है. म्यांमार से पहले कई और देशों में भूकंप आ चुका है.

भूकंप की वजह से एक बार फिर से धरती कांप उठी. गुरुवार को म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी वजह से लोग दहशत में आ गए. हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि म्यांमार में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. इससे पहले पाकिस्तान और नेपाल में भी भूकंप आया था. अफगानिस्तान समेत कई देश भूकंप के झटके झेल चुके हैं.

एनसीएस के मुताबिक म्यांमार में भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, इसके बाद भी झटकों की आशंका बनी हुई है. इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई. म्यांमार से पहले हाल ही में नेपाल में भूकंप आया था. नेपाल में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 थी. अचानक आए भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली.

पाकिस्तान भी भूकंप से कांप उठी धरती

पाकिस्तान में रविवार को भूकंप महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 दर्ज की गई. भूकंप तड़के करीब 3:54 बजे महसूस किया गया था. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के मुताबिक भूकंप जमीन से 150 किलोमीटर की गहराई पर आया. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. लोग खुले स्थानों की तरफ भागे. अहम बात यह है कि यहां भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली.

कैसे आता है भूकंप

धरती मुख्य रूप से चार परतों से बनी है. ये चारों परतें आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मैंटल और क्रस्ट के नाम से जानी जाती हैं. क्रस्ट और ऊपरी मैंटल मिलकर 'लिथोस्फेयर' (स्थलमंडल) बनाते हैं. यह लगभग 50 किलोमीटर मोटी परत 'टेक्टोनिक प्लेट्स' नाम से जानी जाती है और कई हिस्सों में बंटी हुई है. ये प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती-डुलती रहती हैं, और जब यह कंपन तेज हो जाता है तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं.

इनपुट - पीटीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget