एक्सप्लोरर

दुबई के सबसे बड़े हिंदू इलाके के बाजार का वीडियो क्यों हो रहा वायरल? ऐसा क्या हुआ आप भी देखिए

Dubai Meena Bazaar: सोहैब ने खुद कहा मैं सबसे पहले इंसानियत को सामने रखता हूं. मेरे लिए ना तो पहले हिंदू है, ना मुस्लिम, ना सिख और ना ईसाई.

Dubai Meena Bazaar: पाकिस्तानी यूट्यूबर सोहैब चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें दुबई स्थित मीना बाजार में लोगों का इंटरव्यू लेते हुए देखा जा रहा है. बातचीत के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित हिंदू और मुस्लिम सभी व्यक्तियों का विचार जाना. खास बात यह रही कि इस इंटरव्यू में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लोग शामिल थे. मगर उनके बीच किसी भी मुद्दे पर तकरार नजर नहीं आई. जिससे साफ नजर आ रहा था कि दोनों देशों के लोग आपस में शांति से रहना चाहते हैं. 

सोहैब के चैनल को क्यों फॉलो करते हैं लोग?

वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि वह उनके चैनल को लगातार फॉलो करते हैं. इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई. उनका कहना है कि आप किसी एक देश, धर्म या जाती को लेकर बात नहीं करते हो. अगर भारत किसी मामले में अपनी जगह सही है तो आप भारत को सही बताते हो. वहीं अगर पाकिस्तान किसी मुद्दे पर सही है तो आप पाकिस्तान को सही बताते हो. यही रुख आपका धर्म और जाति पर भी नजर आता है. इसलिए हमें आपका वीडियो पसंद आता है.

फैन का जवाब देते हुए सोहैब ने भी अपने दिल की बात कही. उन्होंने कहा मैं सबसे पहले इंसानियत को सामने रखता हूं. मेरे लिए ना तो पहले हिंदू है, ना मुस्लिम, ना सिख और ना ईसाई. मेरे लिए सबसे पहले मानवता और इंसानियत मायने रखती है. 

मीना बाजार में भी दिखे मोदी फैन

मीना बाजार को दुबई में सबसे बड़ा हिंदू क्षेत्र माना जाता है. यहां भारतीय हिंदुओं की संख्या बहुतायत में है. सोहैब को बातचीत के दौरान यहां भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वाले मिले.

यह भी पढ़ें- चीन ने चोरी छिपे बना लिया ताइवान के समुद्री इलाके का नक्शा, क्या जंग की बड़ी प्लानिंग कर रहा चीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget