एक्सप्लोरर

Drone Attack: भारत के पास केमिकल शिप पर ईरान ने किया था ड्रोन अटैक, पेंटागन का दावा

Attack On Chemical Ship: भारत के पास हिंद महासागर में शनिवार को एक ड्रोन अटैक हुआ जिसको लेकर पेंटागन ने दावा किया है कि ये हमला ईरान ने किया था.

Iran Drone Attack: हिंद महासागर में करीब 200 समुद्री मील दूर पोरबंदर तट पर एक व्यापारिक जहाज पर शनिवार (23 दिसंबर) को संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ. इसको लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग ने दावा किया है कि जिस केमिकल टैंकर पर ड्रोन हमला किया गया वो ईरान से लॉन्च किया गया था. मामले पर पेंटागन के प्रवक्ता की ओर से बयान भी जारी किया गया.

रॉयटर्स के मुताबिक, पेंटागन ने कहा, “लाइबेरिया का झंडा, जापान के स्वामित्व वाला और नीदरलैंड से चलने वाले केम प्लूटो हिंद महासागर में स्थानीय समयानुसार लगभग सुबह 10 बजे (6 एम जीएमटी) फंस गया, इस पर ईरान की ओर से एक तरफा हमला करने वाले ड्रोन से भारत के तट से 200 समुद्री मील दूर हमला किया गया.” पेंटागन के बयान में ये भी कहा गया गया, "ये 2021 के बाद से कमर्शियल शिप पर सातवां ईरानी हमला है."

भारत के नजदीक हुई ये घटना

ये घटना तब उस वक्त हुई जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं. रॉयटर्स ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और टैंकर में लगी आग को बुझा दिया गया. ये घटना भारत के तट से केवल 200 समुद्री मील की दूरी पर हुई. 

वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (यूकेएमटीओ) की ओर से घटना की सूचना दिए जाने के बाद नौसेना के पी-8आई समुद्री गश्ती विमान को जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया. विमान ने जहाज एम वी केम प्लूटो और उसके चालक दल के सुरक्षित होने का पता लगाया.

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना ने व्यापारिक जहाज की मदद करने के लिए अग्रिम मोर्चे के एक युद्धपोत को भेजा जबकि भारतीय तटरक्षक ने भी कार्रवाई करते हुए अपने जहाज आईसीजीएस विक्रम को घटनास्थल के लिए रवाना किया. ब्रिटेन की रॉयल नेवी के मातहत काम करने वाली यूकेएमटीओ ने कहा कि उसे एक जहाज पर ड्रोन हमले की रिपोर्ट मिली है जिससे विस्फोट हुआ और आग लग गयी. यह घटना भारत में वेरावल से 200 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में हुई.

कच्चा तेल लेकर जा रहा था जहाज

उसने बताया कि आग ‘‘बुझा’’ दी गयी है और कोई हताहत नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि यह जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर मंगलुरु बंदरगाह जा रहा था. सैन्य सूत्रों ने कहा कि जहाज अब निकटतम बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है. भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में भेजे गए एक समुद्री गश्ती विमान ने व्यापारिक जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और उसके साथ संपर्क स्थापित किया. नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विमान ने जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की.’’ सूत्रों ने बताया कि जहाज पर सवार चालक दल के 22 सदस्य और जहाज केम प्लूटो ‘सुरक्षित’ हैं.

ये भी पढ़ें: Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप का डबल अटैक! दो बार आए झटकों से कांपा देश, रिक्टर स्केल पर 6.3 और 4.6 मापी गई तीव्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget