एक्सप्लोरर

Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप का डबल अटैक! दो बार आए झटकों से कांपा देश, रिक्टर स्केल पर 6.3 और 4.6 मापी गई तीव्रता

Taiwan Earthquake News: चीन से सटे हुए ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इन भूकंप के झटकों के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

Taiwan Earthquake: ताइवान एक बार फिर से भूकंप के झटकों से हिल गया है. दक्षिण चीन सागर में मौजूद छोटे से द्वीप ताइवान में भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है. जैसे ही धरती कांपी वैसे ही लोगों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया. भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए. लोगों को घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाते हुए देखा गया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया है कि रविवार तड़के ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 रिकॉर्ड की गई है. भूकंप के केंद्र को लेकर बताया गया है कि ये 10 किमी की गहराई में रहा है. अभी तक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि, एहतियातन लोगों को पुरानी इमारतों से दूर रहने के लिए कहा गया है. 

4.6 तीव्रता का भूकंप का झटका भी आया

वहीं, ताइवान के मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को ही 4.6 तीव्रता वाला भूकंप भी रिकॉर्ड किया गया है. भूकंप के ये झटके ताइवान के पूर्वी तट पर महसूस किए गए. इस इलाके में लोगों की आबादी बेहद ही कम है. मौसम विभाग ने बताया है कि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से इसे मुख्य जमीन तक महसूस भी नहीं किया गया. भूकंप का केंद्र ताइवान का ताइतुंग काउंटी रहा है, जहां 16.5 किमी की गहराई से झटके पैदा हुए. 

विभाग का कहना है कि रिक्टर स्केल पर तीव्रता कम होने की वजह से पूर्वी हट के कुछ इलाकों में ही झटके महसूस किए गए. ज्यादातर झटके ग्रामीण इलाकों में ही महसूस हुए हैं. भूकंप के झटकों को राजधानी ताइपे में महसूस नहीं किया गया है. दरअसल, ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच में मौजूद है. इसलिए जब भी टेक्टोनिक प्लेटों की आपस में टक्कर होती है तो ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. ताइवान एक तरह से भूकंपीय गतिविधि वाले इलाके में मौजूद है. 

यह भी पढ़ें: China-Taiwan Conflict: क्या ताइवान के खिलाफ युद्ध छेड़ सकता है चीन? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget