एक्सप्लोरर

ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट: दुबई के रास्ते पाकिस्तान ने भारत भेजे 39 कंटेनर, भरा पड़ा था अवैध माल, DRI ने लिया एक्शन

केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमलों के बाद 2 मई, 2025 से पाकिस्तान से किसी भी प्रकार के सामान के आयात या ट्रांजिट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. इससे पहले ऐसे आयातों पर 200% कस्टम ड्यूटी लगाई जाती थी.

DRI action on Illegal Pakistani Imports: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट” के तहत पाकिस्तान से अवैध रूप से लाए जा रहे माल की खेप को जब्त किया है. यह माल तीसरे देशों, खासकर दुबई (UAE) के रास्ते भारत में लाया जा रहा था.

अब तक की कार्रवाई में DRI ने 1,115 मीट्रिक टन अवैध माल से भरे 39 कंटेनरों को जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये सामान भारत सरकार की आयात नीति के स्पष्ट उल्लंघन और पाकिस्तान से माल के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात/ट्रांजिट पर लगे प्रतिबंधों के खिलाफ पाया गया. इस मामले में एक आयातक फर्म के साझेदार को गुरुवार (26 जून, 2025) को गिरफ्तार किया गया है.

पहलगाम हमले के बाद बंद हैं पाकिस्तान से सभी तरह के आयात

सरकार ने पहलगाम आतंकी हमलों के बाद 2 मई, 2025 से पाकिस्तान से किसी भी प्रकार के सामान के आयात या ट्रांजिट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. इससे पहले ऐसे आयातों पर 200% कस्टम ड्यूटी लगाई जाती थी. हालांकि, कुछ आयातक इस प्रतिबंध को धोखा देकर माल की उत्पत्ति का गलत विवरण देते हुए और शिपिंग दस्तावेजों में हेरफेर कर पाकिस्तान से जुड़ा माल भारत ला रहे थे.

नावा शेवा पोर्ट पर पकड़े गए दो मामलों में, खेप को यूएई मूल का दिखाया गया था, जबकि जांच में साफ हुआ कि सामान पाकिस्तान के कराची पोर्ट से दुबई के जेबेल अली पोर्ट के रास्ते भारत लाया गया.

पाकिस्तान से पहले दुबई भेजा था माल, कंटेनर बदलकर भारत किया रवाना

जांच में यह भी सामने आया कि माल को पहले पाकिस्तान से दुबई भेजा गया और वहां कंटेनरों व जहाजों को बदलकर उसे भारत के लिए रवाना किया गया. दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने पर पाकिस्तानी संस्थाओं के साथ फाइनेंशियल लिंक भी मिले हैं, जिससे अवैध फंडिंग और सुरक्षा पर गंभीर खतरे के संकेत मिलते हैं.

डीआरआई ने मामले में की सख्त कार्रवाई

DRI ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ और मौजूदा सुरक्षा माहौल को ध्यान में रखते हुए इस निगरानी को और सख्त किया और डेटा एनालिटिक्स व इंटेलिजेंस के जरिए हाई वैल्यू खेपों को टारगेट कर जब्त किया.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget