एक्सप्लोरर

इस्तीफा या टैरिफ? आज रात बड़ा ऐलान करेंगे डोनाल्ड ट्रंप; पूरी दुनिया की टिकीं निगाहें

Trump Tariff News: एससीओ समिट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ बड़ी घोषणाएं करने वाले हैं. इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रंप टैरिफ पर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर पूरी दुनिया में हंगामा खड़ा कर दिया है. जहां भारत पर उन्होंने 25 फीसदी टैरिफ लगाया, वहीं रूसी तेल खरीदने पर जुर्माना के रूप में 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगा दिया. इसके अलावा यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं, जबकि चीन पर भी तगड़े टैरिफ का ऐलान किया हुआ है, हालांकि ये टैरिफ अब तक लागू नहीं हुआ है.

ट्रंप की घोषणा पर टिकी हैं दुनिया की निगाहें

पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने SCO समिट के दौरान बातचीत की है. जहां भारत ने अमेरिका के साथ अब तक कोई ट्रेड डील साइन नहीं की है, वहीं अब रूस, चीन और भारत के एक ही मंच पर आने से पूरी दुनिया की निगाहें यहीं टिकी हुईं हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज रात 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार) कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं.

टैरिफ पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रंप ट्रेड से जुड़ी नीति या टैरिफ पर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं. अमेरिका की एक अदालत ने हाल ही में ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी बताया, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी. रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन को पहले से ही इस बात का अंदाजा था कि टैरिफ को लेकर कोर्ट का फैसले उनके खिलाफ आ सकता है. इस वजह से ट्रंप प्रशासन पहले ही प्लान B की तैयारी में जुट गया था.

इस्तीफे को लेकर भी उड़ी अफवाह

पिछले कुछ दिनों से ट्रंप सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए हैं. हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर वह लगातार एक्टिव रहे. वहीं 79 वर्षीय ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर भी अफवाहें उड़ रही हैं. पिछले हफ्ते उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैल गई और #WhereIsTrump जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगा.

ये भी पढ़ें : Kim Jong Un Train: कैसी है वो ट्रेन जिसे लेकर चीन पहुंचा तानाशाह किम जोंग उन, बम-गोला सब बेअसर, इसके आगे आलीशान महल भी फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget